बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

अमिताभ बच्चन ने अपनी 49 सालगिरह पर शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, क्या है इनकी प्रेम कहानी ?

by Web Desk
जून 3, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Amitabh-Jaya Bacchan Anniversary: आज बॉलीवुड के मशहूर सितारे अमिताभ और जया बच्चन की सालगिरह है. 1973 में शादी के बंधन में बंधे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शुक्रवार को 49 सालों का साथ पूरा कर लिया है।

कपल गोल देते बिग बी और जया आज अपनी 49वीं वेडिंग एनिवर्सी मना रहे हैं। इस मौके पर अमिताभ ने फैंस के साथ अपनी शादी की यादें साझा की हैं और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

कैसे शुरू हुई अमिताभ और जया की प्रेम कहानी ?

अमिताभ-जया के बीच शादी के इतने साल बाद भी प्यार बना हुआ है और कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।



आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की 48वीं सालगिरह है और हर साल की तरह इस साल भी महानायक ने पत्नी जया के संग खूबसूरत तस्वीर साझा की। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जो तस्वीर शेयर की है, वो शादी के फेरों के दौरान की है। जया ने रेड कलर का शादी का जोड़ा पहना है और बिग बी ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी।



फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘3 जून, 1973, शादी की सालागिरह पर आपकी दुआओं और बधाइयों के लिए धन्यवाद।’ बिग बी इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कमेंट करते हुए उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जितनी पर्सनल लाइफ अच्छी है, उतनी ही साथ में फिल्में भी हिट रहीं। जया बच्चन और अमिताभ ने पहली बार फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में साथ काम किया था।

इसके बाद इन दोनों ने  ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’, ‘मिली’, ‘शोले’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ-जया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे।

बताया जाता है कि जया बच्चन कॉलेज के दिनों से ही अमिताभ को पसंद करने लगी थीं। अमिताभ अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए पुणे गए थे और उस वक्त जया वहां पढ़ाई कर रही थीं। पहली नजर में ही उन्हें अमिताभ पसंद आ गए थे। दोनों की पहली मुलाकात गुड्डी के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में पहले बिग बी को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

फिल्म गुड्डी में भले ही अमिताभ-जया की जोड़ी ना बन पाई हो लेकिन असल में दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो चुका था। अखबारों में अमिताभ और जया के प्यार के चर्चे होने लगे। साल 1973 में जया के पिता के पास अमिताभ का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप मुंबई आकर अपनी बेटी से मिल लें। तब जाकर जया ने अपने दिल की बात अपने पिता को बताई।

तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन जया के साथ विदेश जाकर छुट्टियां बिताना चाहते थे, लेकिन पिता हरिवंश राय बच्चन ने साफ कह दिया था कि उन्हें पहले जया से शादी करनी पड़ेगी, तभी दोनों साथ जा सकेंगे। इसके बाद बेहद सादगी से दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: Amitabh-Jaya Bacchan AnniversaryNews1IndiaWedding Anniversary
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Coronavirus Update: पिछले 24 में तीन हजार ज्यादा मामले हुए दर्ज, क्या है कुल आंकड़ा ?

BJP ने लोकसभा उपचुनाव की सूची किया जारी, 'निरहुआ' को बनाया उम्मीदवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist