मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

चुनावी हार पर कांग्रेस में मंथन: सोनिया ने कांग्रेस के कायाकल्प का दिया मंत्र

by Web Desk
अप्रैल 5, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिल्ली में संसद भवन में कांग्रेस (Congress) संसदीय दल की अहम बैठक हुई। जिसमें पांच राज्यों में पार्टी को मिली करारी हार पर मंथन किया गया। जिसमें भविष्य में कांग्रेस के सामने आने वाली चुनौती और उससे कैसे निपटा जाए इसको लेकर माथापच्ची की गई। वहीं बैठक के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने संसदीय दल के नेताओं से कहा कि भले ही कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किल भरा रहने वाला है,लेकिन कांग्रेस पार्टी को फिर से देश और समाज के लिए जीतना होगा।

संसद में मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की जो बैठक हुई, उसमें सोनिया गांधी ने जहां पार्टी में एकता पर जोर दिया। वहीं पार्टी के खिलाफ अपने बगावती तेवर दिखाने वाले G-23 के बागी नेताओं को इशारा किया कि वे जल्द ही कोई बदलाव करने वाली नहीं हैं। हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी ने जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दूसरी मीटिंग बुलाने की बात कही।

RELATED NEWS

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026
Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

अगस्त 9, 2026

कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग में सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर कहा कि मैं जानती हूं कि ये चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए कोई शुभ संकेत नहीं हैं, और पार्टी का मनोबल इससे टूटा है, फिर भी कांग्रेस अपने संकल्पों से पीछे हटने वाली नहीं है।

इस दौरान सोनिया ने कहा कि अक्सर कांग्रेस से असंतुष्ट चल रहे 23 नेताओं का समूह पार्टी को दोबारा जिंदा करने के लिए कड़े फैसले लेने की मांग कर रहे हैं, उन्हें पार्टी को मजबूत करने के बारे में कई सुझाव मिले हैं और वह इस पर काम कर रही हैं।

कांग्रेस चिंतन शिविर लगाएगी

चुनावी हार के बाद कांग्रेस के नेताओं ने जो सोनिया गांधी से चिंतन शिविर लगाने की मांग किए थे, इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि उनका भी इस पर कुछ वैसा ही मत है, यही वह जगह है जहां बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों के विचार सुने जाएंगे। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

Tags: CongressCongress PartyNews1IndiaSonia Gandhi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को बंद किए 22 यूट्यूब Chanel Website, 4 पाकिस्तानी चैनल भी थे शामिल

Samsung ने लॉन्च किया S सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कम कीमत में हैं कई फीचर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist