Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Summer Tips: गर्मियों से हुई टैनिंग से पाए निजात,इन घरेलू मास्क को करें इस्तेमाल

गर्मी में हाथों की टैनिंग दूर करने के लिए घरेलू मास्क जैसे बेसन, एलोवेरा, टमाटर या खीरा बहुत असरदार होते हैं। ये न सिर्फ टैनिंग हटाते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण और नमी भी देते हैं।

by Sadaf Farooqui
May 27, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Summer Tips: गर्मियों में तेज़ धूप और गर्म हवाएं त्वचा के लिए कई परेशानियां खड़ी कर देती हैं। हम अक्सर चेहरे की देखभाल पर ध्यान देते हैं, लेकिन हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं। सूरज की सीधी किरणें हाथों की नाजुक त्वचा को जला देती हैं, जिससे हाथ टैन हो जाते हैं और रुखे-सूखे दिखने लगते हैं। बाजार में टैनिंग हटाने के कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू उपाय सबसे बेहतर और सुरक्षित होते हैं।

बेसन, हल्दी और दही का पैक

बेसन पुराने समय से टैनिंग हटाने में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस डालें और पेस्ट तैयार करें। इस पैक को हाथों पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को नमी देता है और सॉफ्ट भी बनाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

एलोवेरा और नींबू का पैक

एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और नींबू टैनिंग को हल्का करता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू रस मिलाएं और इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और रंगत धीरे-धीरे साफ होती है।

आलू और गुलाबजल का पैक

आलू एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। एक छोटा आलू कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा गुलाबजल मिलाएं। तैयार पेस्ट को हाथों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह तरीका त्वचा को साफ और निखरा हुआ बनाता है।

टमाटर और शहद का पैक

टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो सूरज की वजह से हुई टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। एक पका हुआ टमाटर मैश करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे हाथों पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। शहद त्वचा को मुलायम और नम रखता है।

खीरा और मुल्तानी मिट्टी का पैक

खीरे का रस ठंडक देता है और मुल्तानी मिट्टी गंदगी व तेल को साफ करती है। 2 चम्मच खीरे का रस लें और उसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हाथों पर लगाएं, सूखने के बाद धो लें। यह पैक त्वचा को ताजा और साफ बनाता है।

ये भी पढ़ें-Computer में महारथ हासिल करने के बाद भी घूम रहे हैं बेरोज़गार, तो इन कोर्सेस से बदलिए अपनी किस्मत

डिस्क्लेमर:यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करें। एलर्जी या त्वचा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें। न्यूज 1इंडिया इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता।

Tags: hand tanning removalsummer skincare
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Car Tips: आपकी कार में भी होनी चाहिए ये ज़रूरी चीज़ें,कम क़ीमत से होती हैं कारगर

Car Tips: आपकी कार में भी होनी चाहिए ये ज़रूरी चीज़ें,कम क़ीमत से होती हैं कारगर

क्या होता है Military Sleep Method? जिस से आती है जल्दी और चैन की नींद

क्या होता है Military Sleep Method? जिस से आती है जल्दी और चैन की नींद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist