गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Heart Attack Signs: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है कौन सी चेतावनी इन संकेत को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

हार्ट अटैक से पहले शरीर खासतौर पर पैरों के जरिए कुछ संकेत देने लगता है। जैसे सूजन, सुन्नपन, दर्द या कमजोरी। इन लक्षणों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।

by Sadaf Farooqui
मई 9, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Heart Attack Signs: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, खराब खानपान और गलत जीवनशैली की वजह से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि हमारे शरीर में पहले से ही इसके कुछ संकेत आने लगे हैं। अगर वक्त रहते इन संकेतों पर ध्यान दिया जाए, तो एक बड़ा खतरा टल सकता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि हार्ट अटैक से पहले सिर्फ सीने में दर्द या घबराहट जैसे लक्षण ही होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शरीर के दूसरे हिस्से, खासकर पैरों में भी कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं, जो हार्ट की गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

त्वचा का नीला पड़ जाना

जब दिल ठीक से काम नहीं करता, तो ऑक्सीजन वाला खून शरीर के दूर-दराज हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता। इस वजह से पैरों या उंगलियों की त्वचा नीली दिखने लगती है। यह संकेत बताता है कि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, जो हार्ट से जुड़ी गंभीर दिक्कत का संकेत हो सकता है।

पैरों में सूजन आना

दिल की कमजोरी की वजह से खून शरीर में अच्छे से पंप नहीं हो पाता। इसका नतीजा ये होता है कि खून पैरों में जमा होने लगता है और वहां सूजन आ जाती है। अगर आपके पैरों में बिना किसी चोट या थकान के सूजन आने लगे, तो यह दिल की परेशानी का इशारा हो सकता है।

पैरों का सुन्न होना

अगर आपके पैर अक्सर या लंबे समय तक सुन्न हो जाते हैं, तो इसे हल्के में न लें। यह संकेत देता है कि ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा, जो हार्ट की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पैरों में बार-बार दर्द होना

पैरों में बार-बार होने वाला दर्द सिर्फ थकान की वजह से नहीं होता। अगर ये दर्द बिना ज्यादा चलने या काम किए भी होता है, तो यह हार्ट की बीमारी का इशारा हो सकता है। खासकर जिनके परिवार में पहले किसी को हार्ट अटैक हुआ हो, उन्हें इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:-Thalassemia Prevention: थैलेसीमिया क्या है? क्यूं शादी से पहले ब्लड टेस्ट कराएं, करीबी रिश्तों में विवाह से बचे वरना हो जाएगी यह बीमारी

पैरों में कमजोरी महसूस होना

अगर आपको बार-बार लगता है कि पैरों में ताकत नहीं रह गई, जल्दी थक जाते हैं या चलने में तकलीफ होती है, तो यह भी दिल से जुड़ी परेशानी का कारण हो सकता है। जब शरीर को ठीक से खून नहीं मिलता, तो कमजोरी महसूस होना आम बात है।

Tags: Health Tipsheart disease
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Mehbooba Mufti

पाकिस्तान के नकारे इरादों के बीच महबूबा मुफ्ती ने गाया 'अब बस, जंग रुके' का नया राग!

Noida Alert

Noida Alert: नोएडा में हाई अलर्ट, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist