Friday, November 6, 2026 4:29 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » लैंसेट की रिपोर्ट में सामने आई डराने वाली तस्वीर ,कैसे बढ़ रहे HIV के ख़तरे और मौतें

लैंसेट की रिपोर्ट में सामने आई डराने वाली तस्वीर ,कैसे बढ़ रहे HIV के ख़तरे और मौतें

नई स्टडी बताती है कि अगर एचआईवी से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में कटौती जारी रही, तो 2030 तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं और 30 लाख तक मौतें हो सकती हैं। इससे वैश्विक महामारी की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

by SYED BUSHRA
07/04/2025

Rising HIV Cases and Deaths एचआईवी (HIV) यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस, एक ऐसा वायरस है जो इंसान के शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। यह वायरस शरीर की इम्यून कोशिकाओं पर हमला करता है और अगर इसका समय रहते इलाज न हो तो यह एड्स (AIDS) में बदल सकता है, जो एक जानलेवा बीमारी है।

UN AIDS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में पूरी दुनिया में एड्स के कारण करीब 6.30 लाख लोगों की मौत हुई थी। अब एक नई स्टडी सामने आई है, जो 2030 तक की स्थिति को लेकर डराने वाला अनुमान पेश कर रही है।

नई स्टडी में सामने आई डराने वाली तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित बर्नेट इंस्टीट्यूट की टीम ने इस विषय पर एक रिसर्च की है, जिसे लैंसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर एचआईवी रोकथाम और इलाज के लिए मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में कमी जारी रही, तो 2030 तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग एचआईवी से संक्रमित हो सकते हैं और 30 लाख तक लोगों की जान जा सकती है।

RELATED NEWS

No Content Available

स्टडी में यह भी कहा गया है कि 2026 तक एचआईवी से जुड़ी फंडिंग में करीब 24% की कटौती का अनुमान है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड जैसे बड़े डोनर देशों ने अपनी मदद में 8% से 70% तक की कटौती की घोषणा कर दी है। चौंकाने वाली बात ये है कि यही देश वैश्विक एचआईवी फंडिंग में 90% से ज्यादा योगदान देते हैं।

फंडिंग में कटौती के खतरनाक नतीजे

अगर आने वाले सालों में ये कटौती जारी रही, तो 2025 से 2030 के बीच 44 लाख से 1.8 करोड़ तक नए एचआईवी केस सामने आ सकते हैं। साथ ही, मौतों का आंकड़ा 7.7 लाख से लेकर 29 लाख तक पहुंच सकता है। इसका सीधा असर उन सेवाओं पर पड़ेगा जो एचआईवी को रोकने और उसका इलाज करने में मदद करती हैं, जैसे एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी, जांच, और काउंसलिंग।

स्टडी में यह भी बताया गया कि अमेरिका ने इस लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान दिया है, लेकिन नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका ने एचआईवी फंडिंग को रोक दिया था, जिससे सारी प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई।

सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे हाशिए पर रहने वाले लोग

इस स्टडी में चेतावनी दी गई है कि अगर फंडिंग में कटौती जारी रही तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब देशों, खासकर उप-सहारा अफ्रीका में रहने वाले लोगों को होगा। इसके अलावा, ड्रग्स का इंजेक्शन लेने वाले लोग, यौनकर्मी, और समलैंगिक पुरुषों जैसे कमजोर समुदायों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि इन समूहों के लिए चलने वाले रोकथाम कार्यक्रमों में भारी कटौती हो सकती है।

बर्नेट इंस्टीट्यूट की डॉ. डेबरा टेन ब्रिंक ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बंद हुआ तो हम पिछली कई दशकों की मेहनत से मिली कामयाबी को खो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Related Posts

No Content Available
Next Post
Prayagraj

Prayagraj News: गाजी मियां की दरगाह पर फहराया गया भगवा झंडा... कौन है मनेंद्र प्रताप सिंह, जिसकी अगुआई में हुआ विवादित कदम?

Youtube Shorts New Features

You Tube शॉर्ट्स में इंस्टाग्राम वाला धमाका, क्रिएटर्स को मिलेंगी जबरदस्त न्यू Benefits, जानें कैसे करेगा कमाल ?

Lucknow

Lucknow LDA Yojana: एलडीए की नई हाउसिंग स्कीम से डेढ़ लाख परिवारों को मिलेगा आशियाना, अनंत नगर योजना बनी हॉट फेवरेट

POPULAR POST

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Sugar Price : दीपावली से पहले चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट, कौन से शहरों में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

Sugar Price : दीपावली से पहले चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट, कौन से शहरों में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

November 5, 2026
School Tragedy : 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मुंह के बल गिरी क्लास में ही मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल

School Tragedy : 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मुंह के बल गिरी क्लास में ही मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल

November 4, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India