मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अखिलेश ने हटाया तो CM Yogi ने बना दिया बिजली विभाग का प्रमुख, जानिए कौन हैं वो…

by Manish Pandey
जुलाई 8, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

जुलाई का महीना था साल था 2012 अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे जुलाई के अंतिम दिनों में एका-एक पावर ग्रिड फेल हो गया उत्तर प्रदेश सहित करीब 7 राज्यों में बिजली व्यवस्था फेल हो गई ।  

जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखण्ड राज्यों में दोपहर में अचानक बिजली गुल हो गयी। ट्रेने अपने स्थान पर रूक गयीं। ट्रेनों में बैठे लोग यह समझ भी नहीं पाए कि ट्रेन अचानक क्यों रूक गयी काफी देर बाद पता चला कि ग्रिड फेल हुआ है जिससे राज्यों की बिजली गुल हो गयी है। राजधानी दिल्ली में मेट्रो भी अपने स्थान पर थम गयी।

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026

उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पावर कारपोरेशन के तत्कालीन चेयरमैन अवनीश अवस्थी को पावर कारपोरेशन के एमडी के पद से हटा दिया था और इंजीनियरिंग सर्विस से आने वाले एपी मिश्रा को पावर कारपोरेशन का एमडी और चेयरमैन बना दिया ।  हालांकि एपी मिश्रा की चार्ज लेने के बाद दूसरे दिन फिर पावर ग्रिड फेल होने से बिजली व्यवस्था दुबारा धराशाई हो गई  थी । एपी मिश्रा के भ्रष्टाचार के कारनामों से उस वक्त पूरा उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग कराह उठा था एपी मिश्रा का एक चर्चित जुमला था कि ” उनका तो पृथ्वी पर दो ही लोग कुछ बिगाड़ सकते हैं । या तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव या फिर भगवान राम । “

फिलहाल यूपी में जैसे ही योगी आदित्यनाथ की सरकार आई ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तत्काल एपी मिश्रा की फाइल तलब कर ली । मामले की गंभीरता को समझते हुए एपी मिश्रा ने तत्काल इस्तीफा दे दिया । ए पी मिश्रा को अखिलेश यादव की सरकार में तीन बार सेवा विस्तार दिया गया था । लेकिन सूबे में बीजेपी की सरकार आने के बाद जैसे ही ए पी मिश्रा के कारनामो की फाइल खुली हंगामा मच गया था । जांच के बाद भ्रष्टाचार के कई मामलों में एपी मिश्रा को लंबे दिनों तक जेल में बंद रहना पड़ा ।

दरसल पावर ग्रिड फेल एक बहाना था लेकिन उस वक्त पावर कारपोरेशन में चेयरमैन अवनीश अवस्थी और ए पी मिश्रा के बीच सब कुछ ठीक नहीं था । अवनीश अवस्थी के रहते हुए एपी मिश्रा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे थे लिहाजा अखिलेश यादव की नज़दीकियों का फायदा उठाकर एपी मिश्रा ने अवनीश अवस्थी को पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के पद से हटवा दिया था ।

लेकिन कहां जाता है कि वक्त हमेशा किसी एक का नहीं होता। योगी आदित्यनाथ की सरकार में अवनीश अवस्थी का कद किसी से छुपा नहीं है । अवनीश अवस्थी योगी आदित्यनाथ के विश्वस्त अफसरों में गिने जाते हैं । उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिम्मा उन्हीं के कंधों पर योगी आदित्यनाथ ने दे रखा है ।  इस वक्त अवस्थी योगी सरकार पार्ट 2 में बतौर अपर मुख्य सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं । मौजूदा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और चेयरमैन रहे एम देवराज में तालमेल बन नहीं पा रहा था । ऊर्जा मंत्री भी एम देवराज की तैनाती से खुश नहीं थे। 

ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद अफसर अवनीश अवस्थी पर अपना भरोसा दिखाया है । और उत्तर प्रदेश में पावर कारपोरेशन की जिम्मेदारी एम देवराज से हटाकर अवनीश अवस्थी को दे दी। अवनीश अवस्थी का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों बचा हुआ है सूबे में नौकरशाहों की एक लॉबी दिन-रात अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के दिन को उंगलियों पर गिन रही है । ऐसे में अवनीश अवस्थी को यह अहम जिम्मेदारी देना यह माना जा रहा है की सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी की नौकरशाही को एक बड़ा संदेश दिया है । भले ही अवनीश अवस्थी का कार्यकाल कुछ ही दिन बाकी है लेकिन योगी आदित्यनाथ की नजर में वह आज भी खास है और अपने रिटायरमेंट की आखिरी दौर में अवनीश अवस्थी को को किस्मत में आज उसी विभाग का मुखिया बना दिया जिस विभाग से उन्हें बेआबरू करके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की जुर्म में अखिलेश यादव ने हटाया था. 

Tags: Akhilesh Yadavavnish awasthiBJPNews1IndiaSamajwadi PartyUttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Manish Pandey

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Kashi Vishwanath Celebration: काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

इन 10 टिप्स को अपनी दिनचर्या में अपनाकर रहें स्वस्थ

लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ‘Steve Smith’ ने शतक ज़ड, विराट कोहली को पछाड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In