बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

जौनपुर में जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सात घंटे तक समझाने के बाद भी वह नहीं उतरा और अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Man Dies After Falling From Mobile Tower: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में जमीन की पैमाइश से नाराज एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब सात घंटे तक प्रशासन और पुलिस उसे नीचे उतारने की कोशिश करती रही, लेकिन आखिर में युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह टॉवर से नीचे गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

कई सालों से चल रहा था जमीन विवाद

जानकारी के मुताबिक, गांव के राजाराम यादव का अपने पड़ोसियों महावीर यादव, अर्जुन यादव और अन्य लोगों से करीब 10 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। राजाराम की शिकायत पर साल 2016 में जमीन की पैमाइश कराई गई थी और 2019 में पत्थरगड्डी भी हुई थी। लेकिन राजाराम इस नापी से संतुष्ट नहीं थे। इसी बीच पड़ोसी के घर तक सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ। राजाराम का आरोप था कि गलत पैमाइश की वजह से रास्ता गलत जगह से बनाया जा रहा है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

RELATED NEWS

Kishore Dies After Wall Collapse in Storm

Jaunpur News:तेज आंधी में गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत,परिवार गहरे सदमे में

जून 10, 2026
Lakhimpur Land Dispute Murder

Lakhimpur murder case: तीन फीट छप्पर बढ़ाने के विवाद में चाचाओं ने छीनी मासूम भतीजे की जिंदगी, मां भी हुई घायल

जून 6, 2026

टॉवर पर चढ़ गया युवक

गुरुवार सुबह करीब सात बजे राजाराम यादव का बड़ा बेटा 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव नाराज होकर गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के साथ एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम भी वहां पहुंची।
फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। अधिकारी लगातार युवक को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह दोबारा जमीन की नाप कराने की मांग पर अड़ा रहा।

दोबारा नाप शुरू हुई, फिर भी नहीं उतरा

आखिरकार प्रशासन ने मौके पर ही दोबारा पैमाइश कराने का फैसला लिया। तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन की नाप भी शुरू कर दी गई। इसके बावजूद श्रीप्रकाश टॉवर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान करीब सात घंटे बीत गए।
दोपहर करीब दो बजे अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नायब तहसीलदार युवक को धमका रहे थे कि नीचे उतरने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। गांव के रहने वाले उमेश यादव ने दावा किया कि चेतावनी के कुछ देर बाद ही श्रीप्रकाश का हाथ फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

जौनपुर के डीएम सैमुअल पॉल एन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अगुवाई में एक कमेटी बनाई गई है, जो तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: jaunpur NewsLand Dispute Case
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kishore Dies After Wall Collapse in Storm

Jaunpur News:तेज आंधी में गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत,परिवार गहरे सदमे में

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026

Jaunpur News:जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में मंगलवार रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए...

Lakhimpur Land Dispute Murder

Lakhimpur murder case: तीन फीट छप्पर बढ़ाने के विवाद में चाचाओं ने छीनी मासूम भतीजे की जिंदगी, मां भी हुई घायल

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

Lakhimpur Crime News:लखीमपुर के एक गांव में जमीन के छोटे से विवाद ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। आरोप...

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

by Vinod
दिसम्बर 13, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं, दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता पति और पत्नी का होता है। ये रिश्ता विश्वास रूपी...

Jaunpur News

अटाला मस्जिद पर आज नहीं हुई सुनवाई, जानें अब किस दिन जौनपुर में होगी बैठक ?

by Gulshan
दिसम्बर 10, 2024

Jaunpur News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अटाला मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई...

इस गांव में मुसलमान अपने नाम के आगे क्यों जोड़ रहे शुक्ला और तिवारी, शादी के कार्ड पर लिखवाया नौशाद अहमद दुबे

इस गांव में मुसलमान अपने नाम के आगे क्यों जोड़ रहे शुक्ला और तिवारी, शादी के कार्ड पर लिखवाया नौशाद अहमद दुबे

by Digital Desk
दिसम्बर 9, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के केराकत का छोटा सा गांव डेहरी इनदिनों सूर्खियों में हैं। यहां...

Next Post
Smart Border Security System : परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, हाईटेक सिस्टम से होगी निगरानी, स्मार्ट बॉर्डर बनाने की तैयारी तेज

Smart Border Security System : परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, हाईटेक सिस्टम से होगी निगरानी, स्मार्ट बॉर्डर बनाने की तैयारी तेज

Cycle Rally : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित, पर्यावरण और ईंधन बचाने को न्यायिक अधिकारियों की साइकिल रैली, किसने दिखाई हरी झंडी

Cycle Rally : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित, पर्यावरण और ईंधन बचाने को न्यायिक अधिकारियों की साइकिल रैली, किसने दिखाई हरी झंडी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist