शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Smart Border Security System : परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, हाईटेक सिस्टम से होगी निगरानी, स्मार्ट बॉर्डर बनाने की तैयारी तेज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत अब स्मार्ट बॉर्डर मॉडल पर तेजी से काम कर रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर हाईटेक सुरक्षा सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा सकेगी।

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

India Moving Towards Smart Border Security System: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश की सीमाओं को पूरी तरह आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ मॉडल पर तेजी से काम कर रहा है। यह बात उन्होंने बीएसएफ के संस्थापक और पहले सीमा प्रहरी केएफ रुस्तमजी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। अमित शाह ने बताया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाली सीमाओं पर अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके जरिए सीमा सुरक्षा को पहले से ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा।

हाईटेक सिस्टम से होगी निगरानी

गृहमंत्री ने कहा कि नई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक कैमरे, रडार, सेंसर और आधुनिक निगरानी उपकरण लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिससे सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि इसी साल दोनों सीमाओं पर स्मार्ट फेंसिंग और इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम बड़े स्तर पर शुरू कर दिया जाए।

RELATED NEWS

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

सितम्बर 11, 2026
Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों  को उतारा मौत की घाट

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत की घाट

सितम्बर 11, 2026

बंगाल सरकार ने दी जमीन

अमित शाह ने बताया कि इस परियोजना के लिए जमीन देने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध करा दी है। कई इलाकों में जमीन बीएसएफ को सौंपी भी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने में जुटी हैं, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी रोक

गृह मंत्री ने कहा कि नई तकनीक लागू होने के बाद सीमा पर घुसपैठ, ड्रोन की गतिविधियों, पशु तस्करी और ड्रग्स की तस्करी जैसी घटनाओं पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। सुरक्षा एजेंसियों को रियल टाइम अलर्ट मिलेंगे, जिससे कार्रवाई और तेजी से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अब सुरक्षा व्यवस्था केवल सीमाओं की निगरानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

नक्सलवाद पर भी बोले अमित शाह

अमित शाह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि देश में करीब पांच दशक पुरानी नक्सल समस्या अब खत्म होने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि जवानों ने कठिन परिस्थितियों में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि किसी समस्या को सिर्फ नियंत्रित करना समाधान नहीं है, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करना ही असली सुरक्षा नीति होती है।

पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

गृह मंत्री ने पाकिस्तान को लेकर भी सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हर बार आतंकवाद और घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जरूरत पड़ने पर भारत ने सीमा पार जाकर भी कार्रवाई की है। उन्होंने साफ कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सीमा सुरक्षा बल को अब पहले से ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

BSF को मिलेगी बड़ी भूमिका

अमित शाह ने कहा कि अब बीएसएफ स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी। खासतौर पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार सीमा सुरक्षा से जुड़े हर काम में बीएसएफ को पूरा सहयोग दे रही है और आगे भी देती रहेगी।

Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Budaun Crime: बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बन्नी ढकपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद बेहद गंभीर...

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों  को उतारा मौत की घाट

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत की घाट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Jaipur Murder Case: जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।...

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Delhi Weather Rain: दिल्ली-NCR में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के समय तेज आंधी चलने से मौसम...

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

Katihar School बिहार में विद्यालय चोरी हो गया, जमीन पर नहीं मिली एक ईंट, 45 लाख का हो गया भुगतान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

बिहार के कटिहार से शिक्षा विभाग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

Next Post
Cycle Rally : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित, पर्यावरण और ईंधन बचाने को न्यायिक अधिकारियों की साइकिल रैली, किसने दिखाई हरी झंडी

Cycle Rally : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित, पर्यावरण और ईंधन बचाने को न्यायिक अधिकारियों की साइकिल रैली, किसने दिखाई हरी झंडी

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In