बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हवाई सफर करने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, कई एयरलाइंस ने शुरू किया डिस्काउंट ऑफर

by Web Desk
सितम्बर 6, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

महंगे हवाई किराये से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार द्वारा दी गई छूट का फायदा उठाते हुए कई एयरलाइंस ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स के कई रूट्स पर हवाई किराए में कटौती करने का ऐलान किया है। किराये में छुट देने वाली एयरलाइंस में एयर एशिया, विस्तारा अकासा एयरगो फर्स्ट और इंडिगो शामिल हैं।

जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में हुई अत्यधिक बढ़ोतरी और अन्य मदों के खर्चों में हुए इजाफे के बाद पिछले कुछ महीनों के दौरान तमाम एयरलाइंस ने हवाई किराये में अत्यधिक बढ़ोतरी कर दी थी। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए हवाई किराये पर लगाए गए प्राइस कैप को हटाने का ऐलान किया था। इसके बाद इन एयरलाइंस को कंपटीशन में बने रहने के लिए अपने हवाई किराये में कटौती करने का मौका मिल गया है।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

लखनऊ से दिल्ली के बीच हवाई सफर करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस और एयर एशिया ने किराये में अत्यधिक कटौती की है। अभी तक लखनऊ से दिल्ली के बीच हवाई सफर करने के लिए किराया 3,500 से लेकर 4,000 रुपये तक खर्च करना पड़ता था, लेकिन इंडिगो और एयर एशिया ने इन रूट्स पर अब 1,900 से लेकर 2,200 रुपये तक के हवाई किराये का ऐलान किया है। इसी तरह जयपुर से मुंबई तक का सफर तय करने में हवाई किराया के  रुप में 5,000 से लेकर 5,500 रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब इस रूट पर सिर्फ 3,900 रुपये खर्च करके भी हवाई सफर किया जा सकता है।

अभी कुछ दिन पहले ही अपना फ्लाइंग ऑपरेशन शुरू करने वाली अकासा एयर ने भी कई रूट्स पर हवाई किराये में कटौती करने का ऐलान किया है। अब इन एयरलाइंस की फ्लाइट में मुंबई से लेकर बेंगलुरु का सफर करने के लिए 2,000 से 2,200 रुपये तक का भुगतान करना होगा। इसी तरह अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर सफर करने के लिए अकासा एयर 1,400 रुपये हवाई किराए के रूप में वसूलेगी।

जानकारों के मुताबिक सरकार द्वारा प्राइस कैप घटाने के बाद एविएशन सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए तमाम एयरलाइंस हवाई किराए में कटौती करने का तरीका अपना रही है। हालांकि इस तरीके से मुसाफिरों का तो फायदा होगा, लेकिन एयरलाइंस के बीच कड़े कंपटीशन के कारण कंपनियों के मुनाफे पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि अगर ये मुकाबला ज्यादा तेज हुआ तो कमजोर कंपनियां रेस से बाहर भी हो सकती हैं।

एविएशन एक्सपर्ट विवेक चांदला के मुताबिक आमतौर पर जुलाई से लेकर सितंबर की तिमाही के दौरान हवाई मुसाफिरों की संख्या तुलनात्मक तौर पर काफी कम हो जाती है। इसकी एक बड़ी वजह बरसात का मौसम होना भी है। बरसात के मौसम में आमतौर पर सैलानी बाहर आना जाना कम पसंद करते हैं। इसलिए इस तिमाही के दौरान ज्यादातर मुसाफिर वही होते हैं, जो किसी जरूरी या ऑफिशियल काम से एक शहर से दूसरे शहर जा रहे होते हैं। हालांकि सितंबर के बाद त्योहारी सीजन शुरू होने पर हवाई मुसाफिरों की संख्या में दोबारा तेजी आ जाती है।

Tags: AirAsiaAirgoairlinesAkasaairIndigoNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Supreme Court: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 7 दिन में नियम तय करो वरना जहाज उड़ाने नहीं देंगे

Supreme Court: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 7 दिन में नियम तय करो वरना जहाज उड़ाने नहीं देंगे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

Supreme Court Action: सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई टिकटों के बढ़ते किराए को लेकर सोमवार को कड़ा...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

भारत के ऐसे रेलवे स्टेशन जहां केवल महिलाएं करती है सारा काम

15 हजार से कम कमाई वाले स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी express ट्रेनें, रेलवे बोर्ड का आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In