शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health News:ज़्यादा सोना भी हो सकता है सेहत के लिए नुक़सानदेह, जानिए कौन सी हो सकती है बीमारी

ज्यादा सोने से मोटापा, शुगर, दिल की बीमारियां और डिप्रेशन हो सकता है। 9 घंटे से ज्यादा सोने से शरीर कम चलता-फिरता है, हाजमा खराब होता है। और बीमारियां बढ़ने लगती हैं। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 7-8 घंटे से ज्यादा की नींद ना लें।

by Sadaf Farooqui
दिसम्बर 13, 2024
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Health News: नींद हमारे शरीर के लिए जरूरी है, क्योंकि यह हमें ऊर्जा देती है और हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा सोने लगें, तो यह आदत धीरे-धीरे आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। खासतौर पर छुट्टी वाले दिनों में लोग ज्यादा सोना पसंद करते हैं, लेकिन अगर ऐसा करना रोज की आदत बन जाए, तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा देर तक सोने से हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसा व्यक्ति ज्यादातर समय या तो सोता है या खाता-पीता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज और अन्य पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

RELATED NEWS

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से डीएनए डैमेज और कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से DNA डैमेज और कैंसर का खतरा

नवम्बर 18, 2025

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

नवम्बर 10, 2025

शुगर लेवल पर असर

जो लोग 9 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा अधिक होता है। जर्नल पीएलओएस में छपी एक स्टडी के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा सोने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। कम फिजिकल मूवमेंट और अधिक आराम से शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता कम हो जाती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

दिल की बीमारियां

अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन की एक स्टडी में बताया गया है कि जो महिलाएं 9-11 घंटे सोती हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा 38% तक बढ़ जाता है। इससे यह साफ होता है कि ज्यादा नींद लेना दिल के लिए अच्छा नहीं है।

डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य

जरूरत से ज्यादा सोना डिप्रेशन का कारण बन सकता है। पीएलओएस में छपी स्टडी बताती है कि अधिक सोने वाले लोग ज्यादा सुस्त महसूस करते हैं। इसके चलते उनके रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगता, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

शारीरिक दर्द की समस्या

जो लोग लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं और फिर छुट्टी वाले दिन देर तक सोते हैं, उन्हें पीठ, गर्दन और कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है। ज्यादा सोने से मांसपेशियों में खिंचाव और जकड़न महसूस होती है।

अपनी नींद पर रखें ध्यान

ज्यादा सोने की आदत से बचने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। एक तय समय पर सोने और जागने की आदत डालें। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं और दिनचर्या को बैलेंस्ड रखें।

Tags: #healthtipsSLEEPING PATTERN TRACK
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से डीएनए डैमेज और कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से DNA डैमेज और कैंसर का खतरा

by Kanan Verma
नवम्बर 18, 2025

विटामिन  : नई हेल्थ स्टडी में सामने आया है कि विटामिन सप्लीमेंट्स , खासकर जब उनकी खुराक बहुत अधिक हो...

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

by Kanan Verma
नवम्बर 10, 2025

भारतीय परंपरा में खाने-पीने की कई चीज़ें सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती हैं।...

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2025

World Thyroid Day 2025: हर साल 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को थायरॉइड से...

गर्मी में कैसा पानी पिए ठंडा नॉर्मल या गुनगुना,कौन सा पानी गर्मी से राहत नहीं, सेहत पर वार करता है

गर्मी में कैसा पानी पिए ठंडा नॉर्मल या गुनगुना,कौन सा पानी गर्मी से राहत नहीं, सेहत पर वार करता है

by SYED BUSHRA
मई 19, 2025

side effects of drinking cold water in summer गर्मी के मौसम में जैसे ही तापमान बढ़ता है, वैसे ही ज़्यादातर...

Exam Tips

Exam Tips: एग्जाम टाइम में अपने बच्चों को दें ये ड्राई फ़्रूट, कंप्यूटर से तेज दौड़ेगा दिमाग

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 18, 2025

Exam Tips: आजकल हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे तेज दिमाग वाले हों और उनकी याददाश्त अच्छी हो। इसी...

Next Post
आप के बाद अब कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, राहुल गांधी के ‘सारथी’ को इस सीट से मिला टिकट

आप के बाद अब कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, राहुल गांधी के ‘सारथी’ को इस सीट से मिला टिकट

Winter

Winter Weather: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली और यूपी में शीतलहर का कहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist