रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Winter Weather: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली और यूपी में शीतलहर का कहर

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। दिल्ली में तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया, जो तीन साल में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में शीतलहर और 21 जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 13, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली
Winter
Share on FacebookShare on Twitter

Winter Weather: उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर तेजी से बढ़ा है, जहां तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार का दिन पिछले तीन वर्षों का सबसे ठंडा दिसंबर (Winter) दिवस रहा, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के 47 जिलों में शीतलहर और 21 जिलों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं और कोहरे के चलते दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से काफी कम है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने राजधानी में सर्दी को और तीव्र कर दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। दिन में हल्की धूप निकलेगी, लेकिन सुबह और रात में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। हवा की धीमी गति और सतही धुंध के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है।

RELATED NEWS

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

सितम्बर 11, 2026
Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

जुलाई 28, 2026

यूपी में शीतलहर का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में शीतलहर (Winter) का असर देखा जा रहा है। इनमें लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच, अयोध्या जैसे जिले प्रमुख हैं। गुरुवार को अयोध्या राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे रातों में ठंडक बढ़ गई। राज्य के 21 जिलों में पाला पड़ने की भी संभावना है, जिससे फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन (Winter) दिनों तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ठंड और कोहरा बढ़ेगा। शीतलहर का प्रकोप 15 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि महीने के अंत तक ठंड और बढ़ सकती है, खासकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में। लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां पढ़ें: World Chess Championships: 18 साल की उम्र में डी गुकेश बने सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन, चीन की बादशाहत खत्म

Tags: Cold Wavedelhi weather
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Delhi Weather Rain: दिल्ली-NCR में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के समय तेज आंधी चलने से मौसम...

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Heavy Rain: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो...

दिल्ली में खराब मौसम के चलते तीन विमान लखनऊ डायवर्ट, घंटों बाद रवाना हुए यात्री

दिल्ली में खराब मौसम के चलते तीन विमान लखनऊ डायवर्ट, घंटों बाद रवाना हुए यात्री

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Flights Diverted To Lucknow: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो गया।...

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
मई 20, 2026

India Heatwave Alert:उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

Next Post
Delhi

Delhi Bomb Threat:दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पुलिस सतर्क

Bijnor

Trains cancelled: लखनऊ-मेरठ वंदे भारत समेत 18 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 32 ट्रेनों में जोड़े गए 75 जनरल कोच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In