Tuesday, February 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने साफ कहा कि यूज़र्स की निजता से कोई समझौता नहीं होगा और कंपनियों को संविधान का पालन करना ही पड़ेगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 3, 2026
in Uncategorized, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बेहद सख्त टिप्पणी की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई कंपनी भारत के संविधान का पालन नहीं कर सकती, तो उसे यहां काम करने का अधिकार नहीं है। अदालत किसी भी हाल में देश के नागरिकों की निजता से समझौता नहीं होने देगी। CJI ने यह भी दोहराया कि प्राइवेसी कोई छोटी बात नहीं, बल्कि हर नागरिक का मूल अधिकार है।

व्हाट्सऐप की पॉलिसी पर सवाल

CJI ने व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को भ्रामक और बहुत चालाकी से तैयार किया गया दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि सोचिए, एक गरीब बुज़ुर्ग महिला, सड़क किनारे सामान बेचने वाला व्यक्ति या सिर्फ तमिल बोलने वाली महिला इस पॉलिसी को कैसे समझेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार के किसी ग्रामीण इलाके में रहने वाला व्यक्ति इतनी जटिल भाषा में लिखी पॉलिसी को आखिर कैसे समझ पाएगा।

RELATED POSTS

WhatsApp Privacy: कहां हुआ व्हाट्सऐप पर मुकदमा, प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल, क्या निजी चैट उतनी सुरक्षित नहीं, जितने का दावा

WhatsApp Privacy: कहां हुआ व्हाट्सऐप पर मुकदमा, प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल, क्या निजी चैट उतनी सुरक्षित नहीं, जितने का दावा

January 26, 2026
कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

November 24, 2025

CJI का कहना था कि कंपनियां यहां सेवा देने के लिए हैं, न कि चुपचाप डेटा इकट्ठा कर उसे दूसरों से साझा करने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी अदालत को भी इन पॉलिसीज़ को समझने में परेशानी होती है, तो आम लोग कैसे सही सहमति दे पाएंगे। अदालत यूज़र्स की प्राइवेसी और “जानकारी के साथ सहमति” यानी इनफॉर्म्ड कंसेंट पर किसी भी तरह की ढील नहीं देगी।

डेटा और विज्ञापन पर चिंता

सुनवाई के दौरान CJI ने एक निजी अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अगर व्हाट्सऐप पर कुछ दवाओं के नाम भेजते हैं, तो कुछ ही मिनटों में उन्हीं दवाओं से जुड़े विज्ञापन दिखने लगते हैं। इससे यह शक गहराता है कि यूज़र्स के डेटा का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया जा रहा है।

जस्टिस बागची की टिप्पणी

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी इस मामले पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डेटा प्रोटेक्शन कानून सिर्फ प्राइवेसी की बात करता है, लेकिन यहां असली चिंता यूज़र्स के व्यवहार और आदतों से जुड़ी है। लोगों के डिजिटल निशान का इस्तेमाल ऑनलाइन विज्ञापनों के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार, ऐसी बड़ी टेक कंपनियों पर दुनिया भर में कड़ी और नई तरह की निगरानी जरूरी है।

व्हाट्सऐप का जवाब और कानूनी पृष्ठभूमि

व्हाट्सऐप की ओर से पेश वकील ने कहा कि कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को दूसरे देशों के नियमों के अनुसार अपडेट किया है। इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया और मामले को तीन जजों की बेंच के पास भेज दिया।

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में CCI ने व्हाट्सऐप पर 213 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। आरोप था कि कंपनी ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया और यूज़र्स को नई पॉलिसी मानने के लिए मजबूर किया। जनवरी 2025 में NCLAT ने “डॉमिनेंस के दुरुपयोग” वाला हिस्सा हटाया, लेकिन जुर्माना बरकरार रखा। इसी फैसले को चुनौती देने के लिए मेटा सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।

Tags: Supreme CourtWhatsapp Privacy
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

WhatsApp Privacy: कहां हुआ व्हाट्सऐप पर मुकदमा, प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल, क्या निजी चैट उतनी सुरक्षित नहीं, जितने का दावा

WhatsApp Privacy: कहां हुआ व्हाट्सऐप पर मुकदमा, प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल, क्या निजी चैट उतनी सुरक्षित नहीं, जितने का दावा

by SYED BUSHRA
January 26, 2026

WhatsApp Privacy Lawsuit Meta:  क्या व्हाट्सऐप पर आपकी निजी बातचीत वाकई पूरी तरह सुरक्षित है, या फिर कंपनी का “प्राइवेसी”...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Justice Suryakant speech Lucknow

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

by SYED BUSHRA
November 3, 2025

Justice Is Greater Than Winning:सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि किसी केस...

Next Post
Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist