शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Sanjay Raut के घर से मिले कैश में 10 लाख के कवर पर ‘एकनाथ शिंदे अयोध्या’ का नाम

by Web Desk
अगस्त 1, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra: पात्रा चॉल घोटाले में आरोपी शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस छापेमारी के दौरान ED ने 11.50 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है और इस पैसे को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान मिले 11.50 रुपयों में से 10 लाख रुपये का एक अलग कवर था जिस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे का नाम लिखा था। जिसके चलते अब जाँच का रुख नई ओर भी मुड़ सकता है। वहीं, राउत का कहना है कि यह पैसा अयोध्या दौरे के लिए रखा गया था, लेकिन अब इसे ED ने जब्त कर लिया है.

वहीं, एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि संजय राउत बहुत होशियार हैं और हो सकता है कि उन्होंने जानबूझकर एकनाथ शिंदे के नाम पर 10 लाख रुपये रखे हों। केसरकर ने कहा, ‘हो सकता है संजय राउत एकनाथ शिंदे के खिलाफ कुछ करना चाहते हों। इसके लिए वह अयोध्या जाना चाहते हों। संजय राउत ने उसके लिए यह पैसा रिजर्व में रखा होगा। इस पैसे का स्रोत दिखाना होगा। केसरकर ने कहा कि वह इसे दिखाएं, राउत को इसकी जानकारी होगी।’ दीपक केसरकर ने यह भी आशंका जताई कि संजय राउत ने यह पैसा जानबूझकर रखा होगा। इस पैसे पर अगर संजय राउत ने जानबूझ कर एकनाथ शिंदे का नाम लिखा होगा तो यह किसी को पता नहीं चलेगा क्योंकि वह बहुत होशियार और बुद्धिमान हैं। वे कुछ भी कर सकते हैं।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

दीपक केसरकर ने स्पष्ट किया कि एकनाथ शिंदे का इस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोग जब गुवाहाटी में थे, तब भी यह आरोप लगाए गए थे कि विधायकों को पैसे दिए गए है। हमने तब भी कहा था कि हमारे होटल के कमरों और घरों की तलाशी ले ली जाए।

इस बीच औरंगाबाद में एक मीटिंग में बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि संजय राउत के घर मिले पैसों पर मेरा नाम है तो उनसे ही पूछ लीजिए। उन्होंने कहा कि, ‘मैं गैरजरूरी बातों में नहीं पड़ता हूं’। सूत्रों के मुताबिक संजय राउत ने ED को बताया है कि 11.50 लाख रुपये की रकम में से 10 लाख पार्टी फंड के हैं। हालांकि इन पर एकनाथ शिंदे का नाम क्यों लिखा था। इस पर चर्चाएं तेज हैं। 

केंद्र सरकार पर बोला हमला

1,000 करोड़ के पात्रा चाल जमीन घोटाले के मामले में संजय राउत को आरोपी बनाया गया है। वहीं, संजय राउत ने अपने घर पर हुई छापेमारी और पैसे की जब्ती को केंद्र सरकार की दबाव की नीति से जोड़ा है। उन्होंने यह तक कहा है कि उन पर आक्रामक होकर बीजेपी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर दबाने का प्रयास कर रही है। राउत का कहना है कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे, झूठे कागज, झूठे कागजात, झूठी कार्रवाई है। यह सब महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने की साजिश है।

वहीं, संजय राउत ने अपने बचाव में कहा की, ‘मैं किसी घोटाले में शामिल नहीं हूं। ED ने गलत सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की सौगंध खाता हूं कि मेरा किसी घोटाले से कोई संबंध नहीं है। मैं मर जाऊंगा, लेकिन न सरेंडर करूंगा, न ही शिवसेना छोडूंगा। झुकूंगा नहीं।

संजय राउत के शिवसेना नहीं छोड़ूंगा बयान पर एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘उन्हें बुलाया किसने है? हम तो नहीं बुला रहे न बीजेपी। मैं साफ कह देता हूं अगर कोई ED के डर से हमारे साथ जुड़ने की बात कह रहा है तो मेरी बिनती है मत आओ हमारे साथ। हम ED या दबाव डाल किसी को नहीं बुला रहे। हमारे साथ जो लोग जुड़े उनपर कोई दबाव नहीं।’

वहीं, एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर पलटवार करते हुए कहा था कि, ‘अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े MVA नेता थे’। एकनाथ शिंदे ने कहा कि, ‘ED ने पहले भी जांच की थी। अगर ED केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ED अपना काम कर रहा है’।

Tags: Eknath ShindeMaharashtra NewsNews1IndiaSanjay Raut
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

School Cab Strike: राजधानी में प्राइवेट स्कूल कैब चालकों की हड़ताल, 6 लाख बच्चों के पैरेंट्स परेशान

ED की छापेमारी पर TMC ने उठाये सवाल,सुवेंदु अधिकारी पर जांच की मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist