Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Interesting Fact: क्या आप को पता है की ये लोग कर सकते हैं बिना पासपोर्ट के किसी भी देश की सैर,आइए जानें

दुनिया में केवल तीन लोग बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं—ब्रिटेन के किंग चार्ल्स, जापान के सम्राट नारुहितो और उनकी पत्नी महारानी मासाको। कुछ देशों में राष्ट्राध्यक्षों को छूट मिलती है। पासपोर्ट व्यवस्था 1920 में शुरू हुई और अब ई-पासपोर्ट प्रचलित हैं।

by Sadaf Farooqui
February 7, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Interesting Fact: जब भी हम विदेश यात्रा की सोचते हैं, तो सबसे पहले पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। ये दोनों दस्तावेज हमारे पहचान पत्र की तरह होते हैं और बिना इनके हम किसी भी देश में जा ही नहीं सकते। लेकिन दुनिया में तीन लोग ऐसे भी हैं जो बिना पासपोर्ट के कहीं भी जा सकते हैं। आइए, जानते हैं कौन हैं ये लोग और उन्हें ये खास सुविधा क्यों मिली हुई है।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उन तीन लोगों में सबसे पहले आते हैं, जो बिना पासपोर्ट के किसी भी देश में यात्रा कर सकते हैं। पहले ये विशेषाधिकार उनकी मां, महारानी एलिजाबेथ के पास था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद यह अब किंग चार्ल्स को मिल गया है। जब चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा बनाया गया, तब ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सभी देशों को सूचना दी कि अब किंग चार्ल्स को बिना रोक-टोक यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

RELATED NEWS

Indian Citizenship Proof: विदेश मंत्रालय के बयान से शुरू हुई बहस, पासपोर्ट, आधार, वोटर आईडी नहीं, तो फिर भारतीय नागरिकता का सबूत क्या है?

June 27, 2026
FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

June 13, 2026

जापान के सम्राट और उनकी पत्नी को भी अधिकार

दूसरे और तीसरे स्थान पर जापान के सम्राट नारुहितो और उनकी पत्नी महारानी मासाको आते हैं। उन्हें भी बिना पासपोर्ट के किसी भी देश में जाने की अनुमति है। साल 1971 से जापान सरकार ने अपने सम्राट और महारानी के लिए यह विशेष सुविधा लागू कर रखी है। जब भी वे विदेश यात्रा करते हैं, तो जापान का विदेश मंत्रालय उस देश को एक आधिकारिक पत्र भेजता है, जिसमें लिखा होता है कि इन दोनों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं है। इसके आधार पर उन्हें सम्मानपूर्वक प्रवेश दिया जाता है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों को भी मिलती है खास छूट

दुनिया के कई देशों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, वे डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के साथ यात्रा करते हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत उन्हें किसी एयरपोर्ट पर रोका नहीं जाता और उन्हें सीधे प्रवेश दिया जाता है। भारत में भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को यह सुविधा मिलती है। उनके लिए अलग से व्यवस्था होती है और सुरक्षा जांच से भी उन्हें छूट दी जाती है।

ई-पासपोर्ट का जमाना आ गया है

शुरुआती दौर में पासपोर्ट में ज्यादा सुरक्षा नहीं थी, जिससे नकली पासपोर्ट बनाना आसान था। लेकिन अब कई देशों ने ई-पासपोर्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है, जो व्यक्ति की सारी जानकारी स्टोर करती है। इससे सुरक्षा मजबूत हो गई है और नकली पासपोर्ट बनाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

Tags: passport rulesroyal privilegesworld travel
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Indian Citizenship Proof: विदेश मंत्रालय के बयान से शुरू हुई बहस, पासपोर्ट, आधार, वोटर आईडी नहीं, तो फिर भारतीय नागरिकता का सबूत क्या है?

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Indian Citizenship Proof: हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट मुख्य रूप से...

FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

Passport Renewal Rules: पासपोर्ट रिन्यू कराने को लेकर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम कानूनी व्यवस्था दी है। अदालत...

Passports: विदेश जाने से पहले जान लें पासपोर्ट से जुड़े कुछ नए नियम, जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव

Passports: विदेश जाने से पहले जान लें पासपोर्ट से जुड़े कुछ नए नियम, जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव

by Ahmed Naseem
March 1, 2025

Passports: पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। अगर आप...

Next Post
Smart Lock: आप भी अपने घर की सुरक्षा करे इन स्मार्ट गैज़ेट से, जानें इसके और भी फायदे

Smart Lock: आप भी अपने घर की सुरक्षा करे इन स्मार्ट गैज़ेट से, जानें इसके और भी फायदे

Delhi Election 2025

पटपड़गंज सीट से अवध ओझा की हार, रविंद्र सिंह नेगी ने खिलाया कमल, AAP की सियासत को पहुंची ठेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist