मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Passports: विदेश जाने से पहले जान लें पासपोर्ट से जुड़े कुछ नए नियम, जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव

भारत सरकार ने नए पासपोर्ट नियम लागू किए हैं, जिनके तहत 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही जन्मतिथि का प्रमाण माना जाएगा। बाकी आवेदक अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

by Ahmed Naseem
मार्च 1, 2025
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

Passports: पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, चाहे वह घूमने, पढ़ाई, बिजनेस या किसी अन्य कारण से हो, तो पासपोर्ट अनिवार्य होता है। यह दस्तावेज न केवल आपको अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देता है, बल्कि कई सरकारी और निजी कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल ही में भारत सरकार ने पासपोर्ट नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानकारी होनी चाहिए।

पासपोर्ट नियमों में बदलाव

भारत सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया है ताकि पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। अब 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही जन्मतिथि का प्रमाण माना जाएगा।इस संशोधन को लागू करने के लिए सरकार ने पासपोर्ट नियम 1980 में बदलाव किया है। सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय जन्मतिथि साबित करने के लिए केवल सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

RELATED NEWS

Indian Citizenship Proof: विदेश मंत्रालय के बयान से शुरू हुई बहस, पासपोर्ट, आधार, वोटर आईडी नहीं, तो फिर भारतीय नागरिकता का सबूत क्या है?

जून 27, 2026
FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

जून 13, 2026

नए पासपोर्ट नियम क्या हैं

रसकार द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार

1अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र ही जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में दे सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रार, नगर निगम या जन्म-मृत्यु अधिनियम 1969 के तहत अधिकृत किसी अन्य सरकारी संस्था द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।

1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे आवेदक अपने जन्म प्रमाण के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट के प्रकार

भारत सरकार तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी करती है

नियमित पासपोर्ट (Regular Passport) – यह आम नागरिकों को जारी किया जाता है और आमतौर पर 10 वर्षों के लिए वैध होता है।

आधिकारिक पासपोर्ट (Official Passport) – यह सरकारी अधिकारियों को दिया जाता है, जो सरकारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा करते हैं।

डिप्लोमैटिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport) – इसे VVIP पासपोर्ट भी कहा जाता है, और यह राजनयिकों, उच्च सरकारी अधिकारियों और विशेष व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

पासपोर्ट के बिना विदेश यात्रा संभव नहीं

अगर आप विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पासपोर्ट आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह आपको न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देता है, बल्कि आपकी पहचान और नागरिकता को भी प्रमाणित करता है।

नए नियमों के लागू होने के बाद यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपके पास सही दस्तावेज हों ताकि पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:-Hair care: डैंड्रफ की समस्या से परेशान? जानें किन लोगों में होता है इसका ज्यादा असर

नए नियमों से क्या बदलेगा

आवेदन प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी।

जन्मतिथि के प्रमाण को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा क्योंकि अब केवल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

नकली दस्तावेजों की संभावना कम होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

 

Tags: Indian Governmentpassport rulestravel document
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Indian Citizenship Proof: विदेश मंत्रालय के बयान से शुरू हुई बहस, पासपोर्ट, आधार, वोटर आईडी नहीं, तो फिर भारतीय नागरिकता का सबूत क्या है?

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Indian Citizenship Proof: हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट मुख्य रूप से...

FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

FIR दर्ज होने भर से नहीं रुकेगा पासपोर्ट रिन्यूअल,हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Passport Renewal Rules: पासपोर्ट रिन्यू कराने को लेकर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम कानूनी व्यवस्था दी है। अदालत...

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

by Vinod
अगस्त 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिलावल भुट्टो गीदड़भभकी देना बंद कर। अगर हमारी खोपड़ी सनकी तो फिर से ब्रह्मोस गिरेगी। महल...

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

by Vinod
अप्रैल 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने...

shaktikanta das appointed principal secretary to PM Modi

नोटबंदी के सूत्रधार पूर्व RBI Governor को मिली बड़ी जिम्मेदारी बने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव 2

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2025

Shaktikanta Das principal secretary to PM : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को अब एक नई...

Next Post
Bollywood News: बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल जो बिना तलाक़ के भी रहते हैं एक दूसरे से दूर, क्या है इसकी वजह

Bollywood News: बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल जो बिना तलाक़ के भी रहते हैं एक दूसरे से दूर, क्या है इसकी वजह

IND vs NZ Champions Trophy Live

IND vs NZ Champions Trophy Live: न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist