UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है।छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड (UP Board Results 2024) द्वारा कॉपियां जांचने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की तारीख की घोषणा यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला करेंगे।
उत्तर पुस्तिकाएं की जांच हुई पूरी
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं 31 मार्च तक जांची गईं। रिकॉर्ड संख्या में उत्तर प्रतियों का मूल्यांकन, कक्षा 10वीं के लिए 1.76 करोड़ और कक्षा 12वीं के लिए 1.25 करोड़ पूरा हो चुका है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गईं।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में बैठने वाले 55 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे परिणाम के (UP Board Results 2024) अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही upmsp.edu.in पर अपडेट जारी करेगा।
पिछले साल 12वी के टॉपर
- महोबा के शुभ छपरा ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
- पीलीभीत के सौरभ गंगवार ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए।
- इटावा की अनामिका ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।
- फतेहपुर के प्रियांशु उपाध्याय ने 97 फीसदी अंक हासिल किए।
- फतेहपुर की खुशी ने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए।
- सिद्धार्थनगर की सुप्रिया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।
- इटावा के शिव ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
- कन्नौज के पीयूष तोमर ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
- प्रयागराज की सुभाषना ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
- फतेहपुर के विक्रम सिंह ने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए।
पिछले साल 10वी के टॉपर
- प्रियांशी सोनी – 590 अंक
- कुशाग्र पांडे – 587 अंक
- मिश्कात नूर – 587 अंक
- कृष्णा झा – 586 अंक
- अर्पित गंगवार – 586 अंक
- श्रेयांशी सिंह – 586 अंक
- अंशिक दुबे – 585 अंक
- सक्षम तिवारी – 585 अंक
- पीयूष सिंह – 585 अंक
डिजिलॉकर पर ऐसे देखे रिजल्ट-
- डिजिलॉकर पर पंजीकरण करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले digilocker.gov.in लिंक पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10वी की मार्कशीट 2024 या 12वी की मार्कशीट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूपी बोर्ड के लिंक पर जाएं।
- अब, लॉग इन करें और अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- पंजीकरण विवरण रख लें।