आज निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान होने है। गुरुवार यानी आज 9 मंडलों के 37 जिलों, 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसी कड़ी में बीजेपी मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी मंदिर पहुंचे हैं। मतदान से पहले उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने गौरैया और अन्य पक्षियों को दाना खिलाया और गाय को चारा खिलाकर उनक आशीर्वाद लिया।