UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Polling: आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसको लेकर सभी सियासी दल कई महीनों से जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं यूपी नगर निकाय चुनाव में मतदान की। आज निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान होने है। गुरुवार यानी आज 9 मंडलों के 37 जिलों, 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में में वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है। आज शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से जुड़ी पल पल की अपडेट News1india पर….
276 में से 275 पदों के लिए वोटिंग जारी
UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 276 में से 275 पदों के लिए वोटिंग शुरु हो चुकी है। दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष पद की एक सीट पर निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। जहां बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी है। वहीं नगर पंचायत सदस्य के 3682 में से 3645 पदों पर वोटिंग जारी है। वहीं 37 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। नगर पंचायत में पहले चरण के लिए 5713 जगहों पर 2144 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां 2554765 पुरुष और 2324458 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगीं। 275 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों को लेकर कुल 2932 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, वहीं 3645 नगर पंचायत सदस्यों को लेकर कुल 19828 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।