बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कानपुर में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या

by abhishek tyagi
फ़रवरी 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। नग्न शरीर, सिगरेट से जलाने के निशान, कील गाड़कर निकाली गई आंख और गर्दन के पास जूते के निशान, कानपुर में 10 साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी की गई, जिसे देख सुनकर इलाके के लोगों के साथ-साथ उन पुलिसवालों के भी दिल कांप उठे हैं, जो बॉडी का पंचनामा करने पहुंचे थे, बच्चा दो दिन पहले लापता हुआ था, जिसकी लाश मंगलवार को मिली. बच्चे को मारने वालों ने उसकी आंख तक फोड़ डाली थी. आंख के पास एक कील मिली है, आशंका जताई जा रही है आंख में कील गाड़ी गई और फिर आंख निकाली गई है. बच्चे के गर्दन के पास एक जूते के निशान मिले हैं. इससे मरने के बाद बच्चे की गर्दन को जूते से कुचले जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

शव के पास मिली दारू की बोतल, चेहरे पर सिगरेट के निशान
बच्चे के शव के पास से दो गिलास और दारू की बोतल भी मिली है. शक है कि हत्यारे दो रहे होंगे और उन्होंने दारू पीने के बाद तड़पाते हुए बच्चे की हत्या की गई. बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से दागे जाने जैसे निशान मिले हैं. हत्या के बाद बच्चे को जमीन पर घसीटने के भी निशान हैं. बच्चे की बॉडी का पिछला हिस्सा काला पड़ा हुआ है।

RELATED NEWS

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026
Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

अगस्त 14, 2026

बच्चे के साथ हुई बेरहमी से एसपी का कलेजा भी कांपा
कानपुर आउटर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा खुद कह रहे हैं कि बच्चे के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई है, उससे हत्यारों के बच्चों को लेकर नफरत दिखती है, यह नफरत क्यों थी? यह हत्यारों को पकड़ने के बाद ही पता चलेगा. एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरा भी दिल बच्चे के साथ हुई बेरहमी से कांप उठा है।

कानपुर आउटर पुलिस की लापरवाही आई सामने
इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है क्योंकि परिजनों का कहना है कि बच्चा सोमवार से लापता था तो वह चौकी गए थे और थाने भी गए थे, लेकिन दोनों जगह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई न करके, दूसरे दिन आने को बोल दिया जबकि अगले दिन बच्चे की लाश मिल गई. फिलहाल बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

एसपी बोले- लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होगी
इस मामले में कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा का कहना है कि बच्चे की मौत में पुलिस की जो लापरवाही है, उसकी भी जांच होगी ,पोस्टमार्टम में जो तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार एक्शन लिया जाएगा, अभी तक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

बच्चे के साथ कुकर्म की भी आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ दावा कर सकते हैं. कानपुर में बीते कुछ महीनों में बच्चों के खिलाफ क्राइम की वारदात में तेजी से बढ़ोतरी आई है. दो दिन पहले ही एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है।

तंत्र-मंत्र में हत्या का भी शक, इसी इलाके में ढाई साल पहले हुई थी हत्या
10 साल के बच्चे की हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र की भी आशंका लग रही है, क्योंकि ढाई साल पहले कानपुर आउटर के ही घाटमपुर के भदरस गांव में एक मासूम बच्ची को दो हत्यारों ने बेरहमी से मारकर उसके कलेजे को निकाला था. इस हत्या को दिवाली के दिन गांव के ही एक पति-पत्नी करवाया था और औलाद के लिए बच्ची का कलेजा निकलवाकर खाया था।

Tags: 10 year old boy brutally murdered in KanpurCrime Newsjyotiguptalivekanpur news of the dayNewsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Noida Newlywed Woman Death

Noida News: 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, शादी के एक महीने बाद मौत; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Noida Newlywed Woman Death: नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Next Post

केरल: दो पहाड़ियों के बीच फंसे युवक का सेना ने किया रेस्क्यू

यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी किया 'उन्नति विधान', 20 लाख नौकरियों समेत तमाम बड़े वादे किए शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist