गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

संभल : 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर संभल पहुंचे बरेली ज़ोन के एडीजी,थानों का किया निरीक्षण

by abhishek tyagi
जनवरी 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

संभल। विधानसभा चुनाव को लेकर संभल पहुँचे बरेली ज़ोन के एडीजी,थानों का किया निरीक्षण,चौकीदारों से संवाद पर दिया जोर, बोले:- कोविड नियमो के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता, अर्धसैनिक बलों की होगी तैनाती।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की तैयारियों को लेकर बरेली जोन के एडीजी राजकुमार संभल जनपद के दौरे पर पहुंचे। एडीजी ने जनपद की सदर कोतवाली की चौधरी सराय पुलिस चौकी के नवनिर्मित आवासीय भवन का निरीक्षण किया। साथ ही नखासा और हयातनगर थाने में निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। वही थानों के निरीक्षण के दौरान एडीजी ने विशेषतौर पर चौकीदारों से संवाद कर मन की बात जानने और उनकी समस्याएं सुनने पर जोर दिया।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आज बरेली ज़ोन के एडीजी राजकुमार संभल पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा और एएसपी के साथ नखासा और हयातनगर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इसी के साथ एडीजी सदर कोतवाली इलाके की चौधरी सराय पुलिस चौकी पर नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण करने भी पहुंचे। एडीजी और एसपी ने चौकी पर बनाई गई पिंक चौकी का भी निरीक्षण किया। थानों के निरीक्षण के दौरान एडीजी ने मुंशी से दर्ज मुकदमों की जानकारी ली। इसी के साथ थाने के मालखाने रिकॉर्ड रूम और हवालात का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

एडीजी ने थानों में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क में डेस्क प्रभारीयो से महिलाओं से संबंधित दर्ज शिकायतों के मामले की जानकारी ली और लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। बरेली ज़ोन के एडीजी ने थानों के निरीक्षण करने के दौरान विशेषतौर पर चौकीदारों से संवाद कर चौकीदारों की समस्याएं सुनने पर जोर देते नजर आए। जहाँ चौकीदारों से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद एडीजी ने पुलिस पहुँचकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। एडीजी राजकुमार ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पत्रकार वार्ता भी की।

पत्रकार वार्ता के दौरान एडीजी राजकुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संभल जनपद का एक दिवसीय दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की गई है। दौरे के दौरान थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी गई है। इसी के साथ पुलिस कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 नियमों के साथ शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए है। पुलिसकर्मियों को मास्क,ग्लव्स और सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। चुनाव को लेकर विभिन्न एक्ट के तहत सभी कार्यवाही पूरी कर ली गयी है। संभल पुलिस अब शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पिछले चुनाव के दौरान बवाल करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई हैं लेकिन यह अभियान मतदान होने तक जारी रहेगा।
साथ ही एडीजी राजकुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। फिलहाल जनपद के लिए एक कंपनी अर्ध सैनिक बलो की मिली है जिसके द्वारा फ्लैग मार्च कराया जाएगा।

Tags: 2022 विधानसभा चुनाव2022 विधानसभा चुनाव समाचारUP NewsUttar Pradeshताजा खबरें आज काहिंदी समाचार
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post

सुल्तानपुर : 21 सौ से अधिक बूथों पर घर- घर जाकर योजना लाभार्थी से किया संपर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Karnataka: लोन न मिलने पर शख्स ने बैंक को किया आग के हवाले, आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist