शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है वो ‘विलेन’ जिसके कारण यूपी के लिए खूनी साबित हुआ ‘शुक्रवार’, 24 लोगों की दर्दनाक मौत के मंजर को देख सहमे लोग

यूपी में देररात से शुक्रवार की दोपहर तक चार बड़े रोड एक्सीडेंट हुए, जिसमें 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 यात्री घायल हो गए।

by Digital Desk
दिसम्बर 6, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के लिए शुक्रवार की सुबह खूनी साबित हुई। प्रदेश में चार बड़े रोड हादसे हुए, जिसमें कुल 24 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। पहला हादसा चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा हादसा पीलीभीत में हुआ, यहां कार पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीसरी हादसा कन्नौज में हुआ। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस की टक्कर एक टैंकर से हो गई। जिससे बस में सवार आठ यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 40 लोग घायल हो गए। चौथा हादसा लखनऊ में हुआ, यहां तीन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हुए।

चित्रकूट में छह लोगों की गई जान

यूपी के चित्रकूट में शुक्रवार को भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। यहां रायपुरा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और प्रयागराज से आ रही बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छतरपुर निवासी जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना और एक अज्ञात घायल हो गए। गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि ट्रक और बोलेरा की टक्कर में छह की मौत हो गई है। पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। चित्रकूट में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जबकि इस कार में सिर्फ सात लोग ही बैठ सकते हैं।

पीलीभीत रोड हादसे में 6 लोगों की मौत

दूसरा बड़ा रोड एक्सीडेंट पीलीभीत जिले में हुआ। यहां दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कर ले जा रहे वधु पक्ष के लोगों की कार टनकपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर घायल हुए। मृतकों में पांच उत्तराखंड के खटीमा और एक अमरिया क्षेत्र का शामिल है। सभी को मशक्कत के बाद कार से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय समेत अफसर अस्पताल में मौजूद रहे। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ।

कन्नौज में रोड एक्सीडेंट में आठ यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हाल ही में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को एक डबल डेकर बस, तेज गति से चल रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गए, जिससे 40 यात्री घायल हो गए। इस हदसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने काफिले को रुकवाकर हादसे का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

मंत्री ने बचाई लोगों की जान

इस दर्दनाक सड़क हादसे में 40 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा अचानक हुआ और बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक संतुलन खोने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बस के शीशे तोड़े और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ लोग घायल यात्रियों की मदद के लिए प्राथमिक चिकित्सा का प्रबंध करने लगे।

बाइक सवार तीन दोस्तों की चली गई जान

लखनऊ में भी बड़ा हादसा हुआ। यहां के माल के कटौना निवासी सानू (30) बृहस्पतिवार को गांव के ही राजू (35) और धर्मेंद्र (22) के साथ दिलावर नगर गढ़िया खेड़ा बरात में गए थे। वापस लौटते समय नवी पना रोड पेट्रोल टंकी के सामने ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक ट्रक में फंस गई। तीनों बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक शानू चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहनी थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Tags: Lucknow NewsRoad Accident in Chitrakootroad accident in kannaujRoad Accident in PilibhitUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
DNA के बाद फिर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘यहां बसती है जिन्ना की ‘आत्मा’ जो हिन्दुओं का कर रही नरसंहार’

DNA के बाद फिर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘यहां बसती है जिन्ना की ‘आत्मा’ जो हिन्दुओं का कर रही नरसंहार’

Khan Sir

बिहार पुलिस ने खान सर को किया गिरफ्तार, स्डूटेंट के साथ प्रदर्शन में हुए थे शामिल, क्या है वजह?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist