शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 100’ ने ऐसी तोड़ी धर्मांतरण गैंग की कमर, लड़कियों को नहीं बनने दिया लश्कर-ए-तैयबा का फिदायिन

आगरा पुलिस ने देश के अलग-अलग 6 राज्यों से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है, जिनके तार लश्कर.ए.तैयबा से जुड़ रहे हैं।

by Vinod
जुलाई 21, 2025
in Latest News, TOP NEWS, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बलरामपुर के छांगुर को लेकर यूपी एटीएस की पड़ताल जारी है। छांगुर गैंग के हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला आगरा में भी सामने आया है। यहां दो सगी पढ़ी-लिखी पंजाबी बहनों का धर्मांतरण करा कर उनका ब्रेनवॉश किया गया। जिहादी उन्हें आंतक की ट्रेनिंग दे रहे थे। लड़कियों को लश्कर-ए-तैयबा का फिदायिन बनाना चाह रहे थे। लेकिन इससे पहले कि लड़कियां आतंकवाद के रास्ते पर निकलतीं, पुलिस ने दोनों बहनों को कोलकाता से रेस्क्यू कर लिया। इसके साथ ही यूपी पुलिस की स्पेशल 100 जवानों से लैस टीमों ने देश के अलग-अलग 6 राज्यों से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। सभी आरोपियों के तार लश्कर-ए-तैयबा से जुडे बताए जाते हैं।

आगरा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली पंजाबी समाज की दो सगी बहनों में एक की उम्र 33 और दूसरे की 18 वर्ष है, अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिवारवालों ने पुलिस में जाकर मामला दर्ज करवाया। दोनों बहनों की तलाश के लिए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने एडीसीपी सिटी आदित्य के नेतृत्व में सात टीमें बनाई गई थीं, जिसमें अधिकारियों समेत 100 पुलिस के जवान शामिल थे। सर्विलांस, साइबर सेल से जानकारी मिली कि दोनों बहनें धर्मांतरण वाले गिरोह के जाल में फंस गई हैं। पुलिस कोलकाता के बैरकपुर पहुंची। दोनों बहनों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें बरामद कर लिया। इसके बाद बारासात की अदालत में काम करने वाले आरोपी शेखर राय उर्फ हसन अली को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बैरकपुर के माणिकरामपुर में दबिश दी।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

पुलिस ने बैरकपुर से रीत बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों को आगरा ले आई। वहीं एटीएस ने देहरादून के शंकरपुर निवासी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसने भी धर्मांतरण कराया है। तब पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश में 100 पुलिसकर्मियों कि अलग-अलग टीमों को बनाया गया था। दोनों बहनों के पास मोबाइल नहीं था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद हो चुके थे। इसके बाद साइबर सेल ने अलग से काम किया। इंस्टाग्राम पर कनेक्टिंग रिवर्ट आईडी मिली। तब जाकर कोलकाता का पता मिला और धर्मान्तण गैंग के विलेन पुलिस के हत्थे चढ़े।

धर्मांतरण करने वाला यह गिरोह आईएस के तर्ज पर काम कर रहा था। धर्मांतरण के बाद लड़कियों को कट्टरपंथी वीडियो दिखाकर आत्मघाती हमले के लिए तैयार किया जा रहा था। इस गिरोह का शिकार हुई एक पंजाबी लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद फेसबुक पर एके-47 राइफल के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो भी अपलोड की थी। दो पंजाबी बहनों का नाम बदलकर अमीना और जोया रखा गया था। जिस घर में इनको रखा गया, वहां उनके साथ दो मुस्लिम शख्स भी रह रहे थे। गुरुवार को आगरा पुलिस की टीम कोलकाता पुलिस के साथ जब पहुंची तो दोनों बहनों ने बुर्का पहन रखा था। दोनों बहनों के पिता ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी बड़ी बेटी 2020 में उधमपुर की रहने वाली समा के संपर्क में आई। 2021 में समा बिना बताए उसे अपने साथ उधमपुर और कश्मीर ले गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से जूता कारोबारी अपनी बेटी को वापस ले आए थे।

पिता ने बताया कि अक्सर बेटी की बातचीत समा से फोन पर लगातार होती थी। घर लौटने के बाद बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को लगातार इस्लाम धर्म कबूलने के लिए दबाव बना रही थी। उसे इस्लाम की तरफ झुकाव कर रही थी। इसके बाद 24 मार्च को दोनों बेटियां घर से निकल गईं और फिर वापस नहीं लौटीं। दोनों बहनों की खोज के दौरान पुलिस को इस बड़े धर्मांतरण सिंडिकेट के सुराग मिले थे। जांच के दौरान पता चला कि इस गिरोह को कनाडा-अमेरिका से फंडिंग भी कराई जा रही थी। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को बहुत ही गोपनीय रखा था। पिछले 7 दिन से पुलिस की टीम बंगाल में लड़कियों की लोकेशन पर थी। पुलिस की टीम रेकी करने के लिए पहुंची थी, जो पूरी तरह टेक्निकल साउंड थी। कुछ पुलिसकर्मी पत्रकार और अन्य पेशेवर बनकर भी रहे, ताकि इस रैकेट को चलाने वालों को भनक न लगे। यह पूरा ऑपरेशन इतना गुप्त रखा गया कि पुलिस की एक टीम, दूसरी टीम को नहीं जानती थी। . फिलहाल यूपी एटीएस और एसटीएफ भी इस धर्मांतरण रैकेट की जांच कर रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, शेखर रॉय उर्फ हसन अली, ऋतिक बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम, रूपेंद्र सिंह उर्फ अब्दुर्रहमान, मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पवार, मनोज उर्फ मुस्तफा, इसके साथ ही आगरा पुलिस ने दिल्ली के मुस्तफाबाद से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगरा से गायब हुई कारोबारी की बेटियों का धर्मांतरण और उनको वेस्ट बंगाल भेजने में अहम भूमिका थी। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन अस्मिता के तहत इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले भी उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर जैसे कई बड़े नाम अवैध धर्मांतरण के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। इन्होंने सैकड़ों लोगों का जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवाया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस गिरोह के पीछे के हर चेहरे को बेनकाब कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: 11 accused arrestedagra policeCM Yogi Adityanathreligious conversion racket
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Hamirpur News : बचपन में पिता बनकर पाला, जवान हुई तो भांजी पर फिदा हो गया मामा और कर दिया प्रेग्नेंट

Hamirpur News : बचपन में पिता बनकर पाला, जवान हुई तो भांजी पर फिदा हो गया मामा और कर दिया प्रेग्नेंट

जगदीश धनकड़ ने अपने पद से किया रिजाइन, जानें कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति और कैसे होगा चुनाव

जगदीश धनकड़ ने अपने पद से किया रिजाइन, जानें कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति और कैसे होगा चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist