सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के इस शहर में खड़ा है दुनिया का सबसे ज्यादा उम्रदराज वृक्ष़, जानिए सृष्टि के अंत तक कैसे जिंदा रहेगा चमत्कारी पेड़

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, भक्तों का त्रिवेणी के तट पर तांता लगा हुआ है, यहीं पर अक्षय वट, जिसका पौराणिक महत्व है।

by Vinod
जनवरी 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। हरदिन लाखों की संख्या में भक्त त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्ण कमा रहे हैं। मेला परिसर से करीब 1 किमी की दूरी पर अकबर के किले में अक्षयवट खड़ा है। जिसके दर्शन के लिए भक्तों का सुबह से लेकर देरशाम तक तांता लगा रहता है। इस वट वृक्ष को औरंगजेब और अंग्रेजों ने नष्ट करने का प्रयास किया था, लेकिन चमम्कारी पेड़ ज्यों की त्यों आज भी शान से खड़ा है। कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी वटवृक्ष के दर्शन किए थे और इसे कॉरिडोर के रूप में स्थापित किया था। सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अशोक पाठक कहते हैं, जब भगवान राम वनवास के लिए निकले तो सीता और लक्ष्मण के साथ इसी अक्षयवट के नीचे एक रात रुककर विश्राम किया था।

पत्ते हमेशा हरे-भरे रहे

संगमनगरी को तीर्थराज भी कहा जाता है। 144 वर्ष के बाद प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ का आगाज हुआ। पहले दो दिन के अंदर करीब 5 करोड़ से अधिक भक्तों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर नया कीर्तिमान गढ़ा। महाकुंभ में आने वाले भक्त वटवृक्ष के साथ ही जमीन पर लेटे हनुमान जी के दर्शन के लिए सुबह से पहुंच जाते हैं और देरशाम तक ये सिलसिला जारी रहता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अशोक पाठक अक्षयवट वृक्ष को लेकर बताते हैं कि अक्षय शब्द का अर्थ है कभी नष्ट न होने वाला। कहते हैं इसे अमरता का वरदान प्राप्त है। सदियों पुराना यह वृक्ष सृष्टि के अंत तक जिंदा रहेगा। पंडित अशोक पाठक बताते हैं, मुगल बादशाह औरंगजेब और अंग्रेजों ने इस वृक्ष को नष्ट करने की बहुत कोशिश की। इसे जलाया गया, काटा गया, मगर अक्षयवट कभी नहीं सूखा। इसके पत्ते हमेशा हरे-भरे रहे।

RELATED NEWS

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

जुलाई 14, 2026
Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

जुलाई 13, 2026

भगवान शिव-मां पार्वी ने लगा था वृक्ष

पंडित अशोक पाठक बताते हैं, भगवान शिव और पार्वती ने अपने हाथों से इस अक्षयवट वृक्ष को लगाया था। ब्रह्मा, विष्णु और महेश, तीनों देव यहां विराजमान रहते हैं। जब धरती पर प्रलय होता है तो उस समय भगवान विष्णु बालक रूप धारण कर इस पत्ते में जन्म लेते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। इसलिए इस वृक्ष के पत्ते को नहीं तोड़ते हैं। जो पत्ते नीचे गिरते हैं, उसे श्रद्धालु प्रसाद समझ कर ले जाते हैं। पंडित अशोक पाठक बताते हैं, प्रभु श्रीराम को जब 14 वर्ष का वनवास मिला तो वह सीता जी और लक्ष्मण के साथ इसी वटवृक्ष के नीचे आए थे। यहीं से वनवास गए थे। वनवास की अवधि पूर्ण होने के बाद दोबारा यहां फिर आए थे। पेड़ को वरदान दिया था कि इस वृक्ष को अक्षयवट के नाम से जाना जाएगा। इनका कभी नाश नहीं होगा, इनके पत्ते हमेशा हरे-भरे रहेंगे।

ऐसे हुई सबसे ज्यादा उम्र

पंडित अशोक पाठक बताते हैं, त्रेता हो गया, द्वापर हो गया। अब कलयुग साढ़े 5 हजार साल का हो गया, जब तक यह धरती रहेगी तब तक यह वृक्ष रहेगा। क्योंकि इन्हें अमरता का वरदान मिला हुआ है। बताते हैं कि त्रेतायुग की अवधि 12 लाख 28 हजार वर्ष थी। जबकि द्धावर युग का आयू 8 लाख 64 वर्ष थी। 5 हजार वर्ष की उम्र कलयुग की भी पूरी हो गई है। ऐसे मे ंवटवृक्ष की उम्र करीब 21 लाख के करीब है। यहां आने से सभी पाप नष्ट होते हैं। मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इनकी एक परिक्रमा पूरे ब्रह्मांड के बराबर है। पंडित अशोक पाठक बताते हैं, अक्षयवट का पहला उल्लेख वाल्मीकि रामायण में मिलता है। भारद्वाज ऋषि ने भगवान श्रीराम को इस वृक्ष के बारे में बताया था।

मां सीता ने दशरथ जी का किया था पिंडदान

जानकार बताते हैं कि राजा दशरथ की मृत्यु के बाद भगवान श्रीराम और मां सीता प्रयागराज आए थे। कुछ काम के चलते रामचंद्र जी को अयोध्या जाना पड़ा था। तब मां सीता ने अक्षयवट के नीचे बालू का पिंड बनाकर राजा दशरथ के लिए दान किया। उस दौरान उन्होंने अक्षय वट को पिंडदान से संबंधित दान-दक्षिणा दी। जब राम जी पहुंचे तो सीता ने कहा कि पिंड दान हो गया। दोबारा दक्षिणा पाने के लालच में नदी ने झूठ बोल दिया कि कोई पिंड दान नहीं किया है। पर अक्षय वट ने दक्षिणा मिलने के बारे में रामचंद्र जी को जानकारी दी। जिससे खुश होकर मां सीता ने अक्षयवट को आशीर्वाद दिया कि संगम स्नान करने के बाद जो कोई अक्षयवट का पूजन और दर्शन करेगा। उसी को संगम स्नान का फल मिलेगा।

फिर अकबर ने पेड़ को किले के अंदर करवाया

644 ईसा पूर्व में चीनी यात्री ह्वेनसांग यहां आया था। तब कामकूट तालाब में इंसानी नरकंकाल देखकर दुखी हो गया था। उसने अपनी किताब में भी इस बात का जिक्र किया। उसके जाने के बाद ही मुगल सम्राट अकबर ने यहां किला बनवाया। इस दौरान उसे कामकूट तालाब और अक्षयवट के बारे में पता चला। तब उसने पेड़ को किले के अंदर और तालाब को बंद करवा दिया था। अकबर के किले के अंदर स्थित पातालपुरी मंदिर में अक्षय वट के अलावा 43 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इसमें ब्रह्मा जी द्वारा स्थापित वो शूल टंकेश्वर शिवलिंग भी है, जिस पर मुगल सम्राट अकबर की पत्नी जोधाबाई जलाभिषेक करती थीं। शूल टंकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक का जल सीधे अक्षयवट वृक्ष की जड़ में जाता है। वहां से जल जमीन के अंदर से होते हुए सीधे संगम में मिलता है।

 

 

Tags: AkshayvatBanyan Treemahakumbh 2025Prayagraj Banyan TreePrayagraj MahakumbhPrayagraj News
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Tragic River Drowning: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Illegal Detention: प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप...

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Prayagraj Family Death Case: प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

army jawan murder case prayagraj

Prayagraj Murder Case: सेना के जवान की क्यों हुई थी हत्या, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पांच आरोपित भेजे गए जेल

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025

Army Jawan Murder Case in Prayagraj: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुई सेना के जवान विवेक सिंह की हत्या के...

Next Post
Saif Ali Khan: हां ऐसे ही हैं सैफ अली खान, घर में ‘हीरो’ तो हॉस्पिटल में टाइगर की तरह दहाड़े ‘छोटे नवाब’

Saif Ali Khan: हां ऐसे ही हैं सैफ अली खान, घर में ‘हीरो’ तो हॉस्पिटल में टाइगर की तरह दहाड़े ‘छोटे नवाब’

सैफ अली खान पर हमले से थर्राई फिल्म इंड्रस्ट्री, जानिए अब तक कितने एक्टर्स के खून से लाल हुई मुम्बई

सैफ अली खान पर हमले से थर्राई फिल्म इंड्रस्ट्री, जानिए अब तक कितने एक्टर्स के खून से लाल हुई मुम्बई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist