शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नाबालिग के स्तन पकड़ना और पायजामा का नाड़ा तोड़ना रेप का प्रयास नहीं, हाई कोर्ट के फैसले पर उठ रहे सवाल

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सिर्फ कपड़े खींचना या शरीर छूना रेप की कोशिश नहीं माना जाएगा। अदालत ने आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश से जुड़े आरोप हटा दिए और उसे यौन उत्पीड़न का मामला माना।

by Sadaf Farooqui
मार्च 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Allahabad High Court sexual harassment case
Share on FacebookShare on Twitter

Allahabad high Court: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक पुराने मामले की सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला सुनाया है। मामला एक नाबालिग बच्ची से जुड़ा था, जहां आरोपी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि उसने पीड़िता के शरीर को छुआ और उसके पजामे का नाड़ा खींचने की कोशिश की। लेकिन हाई कोर्ट ने इसे दुष्कर्म का प्रयास मानने से इनकार कर दिया और इसे यौन उत्पीड़न की श्रेणी में रखा।

हाई कोर्ट का फैसला

न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की अगुवाई वाली एकल पीठ ने कासगंज के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। पहले के आदेश में आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (रेप) और 511 (अपराध की कोशिश) के तहत आरोप तय किए गए थे। हाई कोर्ट ने माना कि आरोपी का यह कृत्य दुष्कर्म की कोशिश के दायरे में नहीं आता, बल्कि यह यौन उत्पीड़न (IPC की धारा 354) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत आता है।

RELATED NEWS

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

अगस्त 22, 2026
Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

अगस्त 21, 2026

दुष्कर्म की कोशिश कब मानी जाती है?

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि किसी व्यक्ति को दुष्कर्म के प्रयास का दोषी तभी माना जा सकता है जब उसका कृत्य इस हद तक हो कि वह दुष्कर्म करने के बहुत करीब पहुंच गया हो। सिर्फ पीड़िता के शरीर को छूना या उसके कपड़े खींचने की कोशिश करना, रेप की कोशिश नहीं मानी जा सकती। यह अपराध यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है।

सरकारी वकील की दलीलें

सरकारी पक्ष ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी ने पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश की, जो कि रेप के प्रयास के बराबर माना जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को ठुकरा दिया और साफ कहा कि आरोपी की हरकतें दुष्कर्म की कोशिश के कानूनी दायरे में नहीं आतीं।

अदालत का आदेश

कोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट के फैसले को संशोधित करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश से जुड़े आरोप हटा दिए। हालांकि, उसने आरोपी पर यौन उत्पीड़न (धारा 354) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा चलाने का आदेश दिया।

इस फैसले का क्या मतलब है?

हाई कोर्ट का यह फैसला कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसने यह स्पष्ट कर दिया कि रेप की कोशिश और यौन उत्पीड़न में कानूनी रूप से फर्क होता है। अगर आरोपी की हरकतें सिर्फ छेड़छाड़ तक सीमित हैं और दुष्कर्म के प्रयास की श्रेणी में नहीं आतीं, तो उन पर रेप के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

Tags: court rulingCrime News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Varanasi Murder Case: वाराणसी में 16 दिन से लापता एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस...

Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Case: गुरुवार दोपहर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ICICI बैंक में काम करने वाली...

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोमतीनगर इलाके में एक बैंककर्मी...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Next Post
Gold Price Journey: 89,843 पर पहुंचा, सोना की कीमतों में साल दर साल कितनी हुए बढ़ोतरी, 1970 से अब तक का सफर

Gold Price Journey: 89,843 पर पहुंचा, सोना की कीमतों में साल दर साल कितनी हुए बढ़ोतरी, 1970 से अब तक का सफर

Merrut Murder Case

साथ में हुई आठवी तक की पढ़ाई.. शादी के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से शुरु हुई कहानी, मुस्कान और साहिल के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist