सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

पुलवामा, सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान के छद्म-युद्ध के बारे में पढ़ेंगे अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र

by Web Desk
सितम्बर 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, विशेष, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बहुत जल्‍द ही पाकिस्तान की ओर से किए जाने वाले छद्म युद्ध और भारत की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई तमाम नए मुद्दों की पढ़ाई होगी. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. आज के दौर में युद्ध के वक्त और देश की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया की क्या भूमिका है, छात्रों को यह भी पढ़ाया जाएगा.

इस विभाग में होगी पढ़ाई


इन विषयों की पढ़ाई इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज विभाग में होगी, जिसमें छात्रों को पुलवामा हमलों की तरह पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले छद्म युद्ध और भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक समेत तमाम मुद्दों को पढ़ाई होगी. डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भारतीय दास ने बताया कि आज के दौर में युद्ध के वक्त और देश की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया की भूमिका के बारे में भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा. इसके अलावा त्रेतायुग से लेकर अब तक हुए युद्धों में देश के जवानों को मिली जीत की गाथा भी छात्रों को पढ़ाई जाएगी. नए पाठ्यक्रम के तहत कई फाउंडेशन और ऐच्छिक विषय भी शामिल किए जाएंगे.

RELATED NEWS

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

जुलाई 21, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

अंग्रेजों के खिलाफ किए गए संघर्षों को भी पढ़ेंगे छात्र

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी को देश की यूनिवर्सिटीज़ में डिफेंस स्टडीज के बड़े सेंटर के तौर पर जाना जाता है. यहां से डिग्री लेने वाले तमाम छात्र हर साल सेना में भर्ती होते हैं. यूनिवर्सिटी ने अपने यहां के कोर्स को अब और रोजगार परक बनाने का फैसला किया है. इसके लिए स्नातक और परास्नातक कोर्स के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है. यहां के छात्र अब रामायण और महाभारत कालीन युद्ध की नीतियों,हथियारों, सिद्धांतों और दूसरी जानकारियों के बारे में तो पढ़ाई करेंगे ही, इसके साथ ही मुगलकालीन और अंग्रेजो के खिलाफ हुए संघर्षों को भी पढ़ेंगे. इसके साथ ही छात्रों को सर्जिकल स्ट्राइक और प्रॉक्सी वार के बारे में भी पढ़ाया जाएगा.

डिफेंस स्टडीज की एचओडी ने दी यह जानकारी

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डिफेंस स्टडीज एंड स्ट्रैटेजिकल साइंस डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. भारती दास के मुताबिक दूसरे विश्वयुद्ध के बाद के युद्ध को लेकर नियम अब बदल गए हैं. कोई भी देश अब दूसरे मुल्क के खिलाफ सीधे तौर पर हमला नहीं कर सकता. कभी आतंकवाद के नाम पर तो कभी दूसरे नाम पर अब छद्म युद्ध लड़ा जाता है. कारगिल युद्ध और सर्जिकल स्ट्राइक इन्हीं में शामिल है. इसके जरिए जहां देश अपनी ताकत दिखाते हैं, वहीं अपने यहां के नागरिकों को सुरक्षित होने का भरोसा भी दिलाते हैं. छात्रों को इन नए तौर-तरीकों से रूबरू होना बेहद जरूरी है. इससे छात्रों को दोहरा फायदा होगा. एक तरफ जहां वह रोजगार पा सकेंगे, वहीं देश की सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक भी हो सकेंगे. उनके मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के घटना भी एक तरह का अघोषित युद्ध ही है. हालांकि त्रेता युग में हनुमान जी ने रावण की सोने की लंका का जो दहन किया था, वह भी उस वक्त की सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही थी. यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल ने संशोधित पाठ्यक्रम को अपनी मंजूरी दे दी है.

70 फीसदी सेलेबस एक समान


प्रोफेसर भारतीय दास के मुताबिक सूबे के राज्य विश्वविद्यालयों में 70 फीसदी पाठ्यक्रम एक समान होंगे, जबकि 30 फीसदी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय स्वयं तैयार कर रहे हैं. उन्होंने बताया है कि पाठ्यक्रम तैयार कर शासन को भेज दिया गया है. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू होने वाली 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को तैयार कर बोर्ड आफ स्टडीज को भेजा गया है.

Tags: allahaabad universityauEDUCATION NEWSpulwama attack
Share199Tweet125Share50

Web Desk

Related Posts

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

ARP Selection Process : शिक्षा विभाग ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। एआरपी...

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

by Kirtika Tyagi
जून 3, 2026

Evaluation System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM प्रणाली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई...

Next Post

Dev Anand एक ऐसा स्टार जिसके काले कपड़े पहनने पर सरकार ने लगा दिया था बैन, भारतीय सिनेमा को जिसने अलग पहचान दिलाई

मेहनत का फल नहीं मिलता, घर में होतें हैं लड़ाई-झगड़े और बीमारियों का वास तो घर से जल्द ही हटा दें ये चीजें वरना बन जाओगें कंगाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist