Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Adulteration Case:मिलावट का खुलासा बड़े ब्रांड्स की गुणवत्ता पर उठे सवाल ,पतंजलि का तेल,अमूल दही का नमूना हुआ फेल

Adulteration Case:मिलावट का खुलासा बड़े ब्रांड्स की गुणवत्ता पर उठे सवाल ,पतंजलि का तेल,अमूल दही का नमूना हुआ फेल

गोरखपुर में पतंजलि के गोदाम से 1260 लीटर तेल जब्त, जबकि अमूल दही का नमूना भी फेल पाया गया। कानपुर से आया 15 क्विंटल खोवा पर्यावरण सुरक्षा के तहत सुथनी में नष्ट किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
27/10/2025
Food adulteration case Amul Patanjali Gorakhpur

Adulteration Case: गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद एक बार फिर बड़े ब्रांड्स की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सितंबर में जांच के लिए लिया गया अमूल दही का नमूना अब फेल हो गया है। रिपोर्ट में पाया गया कि दही की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं थी। इससे पहले पतंजलि के उत्पादों को लेकर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी।

पतंजलि के गोदाम पर छापा,तेल जब्त

सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने पतंजलि के कैरीइंग एंड फारवर्डिंग (C&F) गोदाम तेजस्वी ट्रेडर्स पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां से 1260 लीटर रिफाइंड, सोयाबीन और पाम ऑयल जब्त किया गया। ये तेल टूटे या दबे हुए टिन में रखा गया था, जिसे टिन से निकालकर प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में इकट्ठा किया गया था।

जांच टीम ने गोदाम से मधु (शहद), हल्दी, धनिया और मसालों के भी नमूने लिए। रिपोर्ट में पाया गया कि तेल के नमूने फेल हो गए हैं। यानी इनकी गुणवत्ता उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित नहीं पाई गई।

RELATED NEWS

No Content Available

अमूल दही का नमूना भी अधोमानक

सिर्फ पतंजलि ही नहीं, बल्कि अमूल का उत्पाद भी जांच में फेल हुआ है। गोलघर इलाके में सितंबर महीने में अमूल के उत्पाद लेकर जा रहे वाहन को रोका गया था। टीम ने वहां से दही के नमूने लिए थे। अब आई रिपोर्ट में अमूल दही को भी अधोमानक बताया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा और खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए की जा रही है। विभाग अब बाजार में बिकने वाले हर ब्रांड के उत्पादों पर लगातार नजर रख रहा है।

मिलावटी खोवा नष्ट करने की तैयारी

इसी बीच विभाग ने मिलावटी खोवा (मावा) के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी है। नौसढ़ इलाके में बस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से आए करीब 15 क्विंटल खोवा को अब नष्ट किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि यह खोवा कानपुर से लाया गया था, जिसमें से 12 क्विंटल बस और तीन क्विंटल ट्रेन से भेजा गया था। जब इसे जांच के लिए रोका गया, तो कोई व्यापारी इसे लेने नहीं आया। कुछ लोग बिना नमूना जांच के खोवा ले जाना चाहते थे, लेकिन विभाग ने साफ मना कर दिया।

अब नगर निगम के माध्यम से सहजनवां के सुथनी क्षेत्र में यह सारा खोवा नष्ट किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा और उपभोक्ता हित को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि मिलावटी खोवा बाजार में न पहुंचे।

विभाग की सख्ती जारी

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि त्योहारों के समय मिलावटी मिठाइयों और नकली उत्पादों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बाजारों और गोदामों पर लगातार निरीक्षण जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यापारी या कंपनी खाद्य मानकों का उल्लंघन करती पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Guna

बीजेपी नेता पर गुना में किसान को थार से कुचलने, बेटियों के कपड़े फाड़ने का आरोप; किसान की मौत

Azam Khan

'बेटा, ज़िन्दगी रही तो मिलेंगे, नहीं तो ऊपर...' जेल में क्यों थर्राए आजम खान?

Supreme Court

आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी: मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होने का आदेश

POPULAR POST

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026

LATEST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India