शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं पूर्व DGP मुस्तफा, जिनकी love story को बेटे ने मौत से पहले किया रिलीज, सामने आई ‘पिक्चर’ तो पुलिस ने दर्ज की FIR 

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पहले परिवार की तरफ से ये दावा किया गया था कि अकील की मौत ओवरडोज दवाई लेने के कारण हुई। लेकिन अब मौत की मिस्ट्री का रहस्य खुद अकील के एक वीडियो से खुल गया।

by Vinod
अक्टूबर 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पहले परिवार की तरफ से ये दावा किया गया था कि अकील की मौत ओवरडोज दवाई लेने के कारण हुई। लेकिन अब मौत की मिस्ट्री का रहस्य खुद अकील के एक वीडियो से खुल गया। वीडियो में अख्तर ने अपने पिता और पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडिया में अख्तर बता रहे हैं कि उनके पिता का लव अफेयर पत्नी के साथ चल रहा है। वीडियो आने के बाद पुलिस ने पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू पर ही मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (35) की पंचकूला स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार की ओर से ऐसा दावा किया गया था कि अख्तर की मौत ओवरडोज दवाई के चलते हुई है। पुलिस भी इस थ्योरी को मान रही थी। लेकिन अकील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, मेरे पिता के मेरी पत्नी संग अवैध संबंध हैं। इस मामले में शमशुद्दीन नाम के व्यक्ति ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत और अकील की एक वीडियो सौंपी थी, जिसको आधार बनाकर अब पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ धारा 103(1), 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED NEWS

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

अब हम आपको बताते हैं अकील की कब हुई थी मौत। अकील की मौत 16 अक्टूबर की देर रात अकील की पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई थी। 35 साल के अकील मुस्तफा पंचाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील थे। इससे पहले, अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कह रहे थे कि परिवार के लोग उसकी हत्या करने के लिए साजिश रच रहे हैं। वीडियो में अकील ने कहा था कि उनके पिता और पत्नी के अवैध संबंध हैं। वीडियो आने के बाद पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले शमशुद्दीन ने अकील की मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अब 20 अक्तूबर को हत्या का का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है, जो इस मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी।

अकील के दोस्तों का कहना है कि वीडियो में साफ वह अपने पिता और पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में अकील ने कहा था, मेरे पिता मेरी जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने मेरी बीवी को अपने कब्जे में ले लिया है। मैं इंसाफ चाहता हूं, लेकिन मुझे कोई नहीं सुन रहा। अकील ने वीडियो में यह भी दावा किया था कि उसके पास इस संबंध में कुछ सबूत हैं, जिन्हें वो सामने लाने की कोशिश कर रहा है। 15 मिनट से ज्यादा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। फिलहाल पंचकूला पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। अकील का पोस्टमार्टम पंचकूला के सिविल अस्पताल में हुआ था, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण रिपोर्ट में दर्ज नहीं है। विसरा रिपोर्ट फॉरेंसिक लैब भेजी गई है और डिजिटल सबूतों की जांच भी शुरू की गई है, जिसमें अकील के वीडियो, मोबाइल चैट्स और कॉल रिकॉर्ड शामिल हैं।

मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना इस समय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अपने पैतृक गांव हरड़ा खेड़ी में हैं। परिवार ने अब तक मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है। अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अफसर थे। वे साल 2021 में डीजीपी पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वो कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रह चुके हैं। वहीं इस घटनस के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सपा डस्ब् शाहनवाज खान, सपा विधायक आशु मलिक और बीजेपी से जुड़े कई नेता उनके आवास पर पहुंचे हैं। पंजाब पुलिस में सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले मोहम्मद मुस्तफा के लिए यह मामला सिर्फ एक कानूनी चुनौती नहीं, बल्कि परिवार और प्रतिष्ठा दोनों की लड़ाई बन गया है।

 

 

Tags: FIR against former Mohammad MustafaFormer DGP Mohammad Mustafason of former DGP Mohammad Mustafa diesson's video goes viralUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

World Youth Skills Day:विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, 400 सफल युवा होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

World Youth Skills Day Uttar Pradesh:विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

Next Post
Parineeti Chopra

‘हर किसी को मैं…’, बेटे के जन्म पर Parineeti Chopra ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा 'खतरनाक सफर' का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist