बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पल्लवी को सरकार का मास्टर बताते हुए मंत्री Ashish Patel की ललकार, दम है तो पैर के बजाए सीधे सीने में गोली मारे STF 

Big statement of UP Minister Ashish Patel: योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल यूपी एसटीएफ को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हिम्मत है तो मेरे सीने में गोली मारे एसटीएफ।

by Vinod
जनवरी 2, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Big statement of UP Minister Ashish Patel यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। फेसबुक पोस्ट के बाद उन्होंने यूपी एसटीएफ को भी ललकारा है। मंत्री ने कहा कि, तुम पैर पर गोली मारते हो, अगर दम है तो मेरे सीने पर गोली मारो। मैं एसटीएफ से डरने वाला नहीं हूं। हां मैंने वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने की गलती की है।ऐसी गलती मैं हर बाज करता रहूंगा। आपके पास तंत्र है तो मेरे पास जनतंत्र है। जब जनतंत्र आपके साथ है तो तंत्र से कोई डरने की जरूरत नहीं है।

तो मेरा नाम आशीष पटेल

यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल लगातार कईदिनों से यूपी एसटीएफ पर मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने एकबार फिर बड़ा बयान देने के साथ ही ललकार लगाई है। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मैं एसटीएफ के उन अधिकारियों के बारे में जानना चाहता हूं कि जिस विधानसभा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, उसी विधानसभा में दो लोगों को धरना देने के लिए छोड़ दिया। मंत्री ने आगे कहा कि, मैं एसटीएफ से कहना चाहता हूं कि तुम्हारा नाम स्पेशल टास्क फोर्स है तो मेरा नाम आशीष पटेल है। तुम लोग पैर में गोली मारते हो, अगर दम है तो मेरे सीने पर गोली मारो।

RELATED NEWS

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

सितम्बर 20, 2026
Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

सितम्बर 19, 2026

सरकार की एक धरना मास्टर

पल्लवी पटेल को लेकर मंत्री आषीश पटेल कहा कि सरकार की एक धरना मास्टर हैं। उनको प्रायोजित किया जाता है। उनको जब भी मौका मिलता है तो उनको धरने पर बैठा दिया जाता है। मंत्री आशीष पटेल ने आगे कहा, मैं शिशिर बाबू से कहना चाहता हूं कि आप खबरें छपवाना बंद कर दीजिए. अभी मैं मर्यादा में हूं. अगर आप मर्यादा पार करेंगे तो मैं भी मर्यादा भूल जाऊंगा. एसटीएफ का वो कौन सा अधिकारी है कि जहां सिर्फ विधायक जा सकता है, वहां दो लोगों को और धरने के लिए भेजा जा रहा है।

पर मैं तो आपके भरोसे हूं

मंत्री ने आगे कहा, आप डरा करके 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को दबा नहीं सकते। मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्र सरकार ने पूरी तरीके से पैक कर रखा है। उनके पास केंद्र सरकार की सुरक्षा है पर मैं तो आपके भरोसे हूं। मैं प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांग करता हूं कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराएं। मेरे साथ हो रही साजिश का पर्दाफाश हो। मेरे साथ हो रहे मीडिया ट्रायल पर रोक लगे। मैं पिछड़े समाज से आता हूं। पटेल हूं। एसटीएफ से डरने वाला नहीं। मैं वंचितों की आवाज ऐसे ही उठाता रहूंगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल सिराथू से सपा विधायक व अपना दल कमेरवादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष के पदों पर हुए नियुक्ति में हेरफेर का गंभीर आरोप लगाया था। सपा विधायक ने आरोप लगाया था कि मौजूदा सेवा नियमावली की जगह पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती कर घोटाला किया गया है। उन्होंने बताया कि 2017 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से उत्तर प्रदेश चयन सेवा आयोग के तहत भर्ती होती है, लेकिन अभ्यर्थियों की हकमारी कर पदोन्नति के आधार पर पद भर दिए गए है। सपा विधायक पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया गया है कि इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 25-25 लाख रुपये की धन उगाही की गई है।

पल्लवी पटेल का आरोप

पल्लवी पटेल ने आगे बताया था कि नई नियमावली के तहत भर्ती की योग्यता प्रासंगिक क्षेत्र में च्ी.क्. और 12 वर्षों का अनुभव या ड.ज्मबी और 15 वर्षों का अनुभव था। तब ये 13 पे लेवल पर नियुक्त किए जाते हैं। हालांकि भ्रष्टाचार के माध्यम से पे लेवल 10 के लोगों को पे लेवल 13 पे नियुक्त कर दिया है। पल्लवी पटेल ने अपने एक बयान में कहा था कि नियमविरूद्ध तरीके से 250 लोगों को पदोन्नति दी गई है, ये पूरी तरह से गलत है। उन्होंने इस मामले में ऊपर से नीचे तक जो लोग भी इस घोटाले में शामिल हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

मंत्री की तरफ से जारी है पलटवार

पल्लवी पटेल की ओर से लगाये आरोप के बाद उनकी बहन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल की मुश्किलें बढ़ गई थी। क्योंकि इस विभाग का जिम्मा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पास है। पल्लवी के आरोपों के बाद मंत्री की तरफ से पलटवार किया गया। खुद अनुप्रिया पटेल ने भी प्रकरण को लेकर अपने पति का पक्ष रखा था। बता दें, पल्लवी पटेल अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं। पिता के निधन के बाद अनुप्रिया पटेल ने अपनी अलग पार्टी बनाई और वह एनडीए की सरकार में मंत्री हैं।

Tags: anupriya patelMinister Ashish Patelpallavi patelup stfYogi Government
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 20, 2026

Sarathi Didi Service: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’ सेवा शुरू करने की...

Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Sarathi Didi Service: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’ सेवा शुरू करने की...

UP Job Maha Abhiyan 2026

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

UP Waterlogging Management: बारिश के दौरान शहरों में जलभराव की समस्या को लेकर योगी सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय...

UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

UP Health Department: उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है। स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तावित व्यवस्था...

UP Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज,स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

UP Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज,स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

UP Flood Relief:उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए योगी सरकार राहत और बचाव का काम तेजी...

Next Post
Khel Ratna Award 2024

डी गुकेश और मनु भाकर 4 दिग्गज को खेल रत्न पुरस्कर, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

नए साल की शुरुआत मां के साथ डिनर डेट पर Sara Ali Khan, देखिए खास पल की झलक

नए साल की शुरुआत मां के साथ डिनर डेट पर Sara Ali Khan, देखिए खास पल की झलक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In