Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Auraiya: पंचनद के बीहड़ की सब्जियां दे रही सेहत को जीवनदान, कैंसर के इलाज में सहायक है यहां की ये औषधी

by Anu Kadyan
October 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

औरैया में बीहड़ का नाम आते ही दुर्दांत डाकुओं की कहानियां सामने आ जाती है। इस कारण यहां पंचनद यानी कि पांच नदियों का संगम का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व मानों दबन सा हो गया है। बीहड़ दुर्दांत डाकुओं और जंगली जानवरों के खौफनाक किस्से और कहानियों से बदनाम है। लेकिन इसकी खूबसूरत वादियों ने मानव जीवन को बहुमूल्य औषधियों और जड़ी बूटियों के साथ स्वास्थ्य वर्धक सब्जियां भी दी हैं। बिहड़ी क्षेत्र में होने वाली स्वास्थ्य वर्धक सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

बीहड़ की ये सब्जियां दे रही जीवनदान

बता दें कि यमुना, चम्बल, सिंध, पहुज और क्वारी पांच नदियों के संगम तट की तलहटी में सैकड़ों किलोमीटर की परिधि में फैले घनघोर जंगलों में वर्षा ऋतु के आने के बाद से प्राकृतिक रूप से उगी वनस्पतियों में तमाम असाध्य रोगों को दूर करने वाली जड़ी बूटियां उगती हैं।

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

May 21, 2026

पत्थरचट्टा, सनेहिया, हड़जोड़, गोखरू, इनोरा, बांझ ककोड़ा जैसी असंख जड़ी बूटियां आपचार के लिए सहायक हैं। वहीं सब्जियों के रूप में ककोड़ा, वन करेला, पैंतिया, बिसरौंतिया, गरजें आदि खानपान में इस्तेमाल होने वाली तमाम सब्जियां भी आम जीवन को अपनी महत्ता से परिचित कराती हैं।

सूत्रों के मुताबिक ऋषि मुनियों की तपोभूमि पर भले ही दुःख, दुत्कार और मुफलिसी का कलंक रहा हो परंतु प्रकृति ने यहां नगरीय जीवन की तुलना में बेहतर संसाधन दिए हैं। जिनका सदुपयोग कर जीवन को दीर्घायु बनाने की पाठशाला शायद ही कही हो।

कैंसर के इलाज में सहायक है ये औषधी

इसी बीच आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक और कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज मिश्रा का दावा है कि मानसून जाने के उपरांत फैलने वाले तमाम रोगों से अगर बचना हैं तो लोगों को अपनी रसोई में जंगली सब्जियों का प्रयोग कर उनके औषधीय गुणों से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। शुगर लेवल को मैनेज करने में वन करेला, कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में सहायक पैंतिया और जमीन से निकलने वाली गरजें जिन्हें जंगली मशरूम भी कहा जाता है। इसका नियमित सेवन करने से इन रोगों से बचा जा सकता है। वहीं बीहड़ के लोगों का खानपान भले ही जंगली माना जाता है लेकिन शहर की तुलना में इनकी शारीरिक तंदुरुस्ती और ताकत गुणवत्ता बेहतर होती है।

ये भी पढ़े-Narak Chaturdashi 2022: कब है नरक चतुर्दशी, क्या है इसकी मान्यता, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Tags: AuraiyamedicineNews1Indiarugged vegetablesUP News
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Next Post

"वीरकन्या प्रीतिलता"... अंग्रेजों के खिलाफ प्रीति लता की बहादुरी पर बांग्लादेश में बनी फिल्म, जानें वीरांगना का इतिहास

BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, 1983 विश्व कप विजेता टीम के थे सदस्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist