बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

अयोध्या राम मंदिर में दान की रकम की कथित चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छह कर्मचारियों पर एफआईआर की सिफारिश की गई है, जबकि सुरक्षा और प्रबंधन की बड़ी लापरवाहियां भी सामने आई हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान को लेकर सामने आए कथित घोटाले ने सभी को हैरान कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित आयुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने 23 जून को अपनी पहली रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंदिर में दान की गिनती के दौरान लंबे समय से नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था, जिससे चोरी की घटनाएं होती रहीं।

सीसीटीवी फुटेज में दिखीं कई घटनाएं

एसआईटी ने 27 अप्रैल से 5 जून 2026 तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 40 दिनों की इस अवधि में चोरी की 70 घटनाएं कैमरों में रिकॉर्ड हुईं। फुटेज में कुछ कर्मचारी नोटों की गड्डियां और खुले पैसे अपनी जेब, कपड़ों और यहां तक कि जूतों में छिपाकर बाहर ले जाते दिखाई दिए। जांच अधिकारियों के मुताबिक, इन तस्वीरों ने पूरे मामले की गंभीरता को साफ कर दिया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

कम वेतन, लेकिन खातों में लाखों रुपये

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित संविदा कर्मचारियों का मासिक वेतन करीब 15 से 20 हजार रुपये था। इसके बावजूद उनके और उनके परिवार के बैंक खातों में बड़ी रकम जमा मिली। कई खातों में लाखों रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भी मिली। एसआईटी के गठन से पहले ही राम मंदिर ट्रस्ट आंतरिक जांच के दौरान करीब 78.94 लाख रुपये की रकम इन कर्मचारियों से वापस ले चुका था।

चांदी गायब होने की बात गलत निकली

सोशल मीडिया पर दान में मिली 200 किलो चांदी और चांदी की ईंटें गायब होने की चर्चा भी चल रही थी। हालांकि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, दान में मिली सभी चांदी सुरक्षित है। कुछ सामान ट्रस्ट की निगरानी में रखा गया है, जबकि बाकी को भारत सरकार की टकसाल में नियमानुसार सुरक्षित रखा गया है।

इन छह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज और बैंक खातों की जांच के आधार पर एसआईटी ने छह संविदा कर्मचारियों को सीधे तौर पर चोरी में शामिल बताया है। इनके नाम इस प्रकार हैं—

अविनाश शुक्ला

अनुकल्प मिश्रा

लवकुश मिश्रा

मनीष कुमार यादव

करुणेश पाण्डेय

रामाशंकर मिश्रा

रिपोर्ट में इन सभी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में मिली कई कमियां

एसआईटी की रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था की कई बड़ी खामियां भी सामने आई हैं। कर्मचारियों की गिनती कक्ष में प्रवेश और बाहर निकलते समय तलाशी नहीं होती थी। बिना जेब वाली वर्दी पहनने का नियम लागू नहीं था। कर्मचारी मोबाइल फोन और निजी सामान भी अंदर ले जाते थे। अलग-अलग दानपात्रों की रकम का अलग रिकॉर्ड रखने के बजाय सबको एक साथ मिला दिया जाता था। इसके अलावा 180 दिनों का सीसीटीवी बैकअप रखने के निर्देश थे, लेकिन केवल 45 दिनों का रिकॉर्ड ही उपलब्ध मिला।

बड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल

रिपोर्ट में ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गिनती कक्ष के प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। जांच में कहा गया है कि उन्हें सुरक्षा व्यवस्था की कमियों की जानकारी थी, लेकिन समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए। वहीं रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ के पास बिना किसी आधिकारिक जिम्मेदारी के दानपात्रों की चाबियां होने का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सिफारिश पर ही मनीष कुमार यादव को नोट गिनने का काम दिया गया था।

ट्रस्ट में हुए बड़े बदलाव

एसआईटी रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। फिलहाल श्री कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री बनाया गया है। साथ ही मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।

Tags: Ayodhya Ram MandirNews1IndiaSIT Report
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post
Cash Deposit Rule: बैंक में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करने से पहले जान लें नियम, कब आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस?

Cash Deposit Rule: बैंक में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करने से पहले जान लें नियम, कब आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस?

Mobile Recharge Price Hike: फिर महंगे होंगे जियो, एयरटेल और Vi के रिचार्ज प्लान! जानें कितना बढ़ सकता है खर्च

Mobile Recharge Price Hike: फिर महंगे होंगे जियो, एयरटेल और Vi के रिचार्ज प्लान! जानें कितना बढ़ सकता है खर्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In