शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिवाली के दिन पसरा मातम, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल, जानें पूरा मामला

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 31, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Badaun Accident

Badaun Accident

Share on FacebookShare on Twitter

Badaun Accident: उत्तर प्रदेश में बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुजरिया क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर गुरुवार सुबह दिवाली मनाने घर लौट रहे छह लोगों की भीषण दुर्घटना में मौत हो गई और  पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी एक लोडर में सवार होकर नोएडा से उझानी क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिवाली मनाने के लिए कुछ लोग नोएडा से घर आ रहे थे, सुबह करीब सात बजे जब इनका लोडर मुजरिया कस्बे के पास पहुंचा तो गांव की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने भी लोडर को पीछे से टक्कर मार दी और डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना के बाद कार सवार वहां से भाग गए।

क्या है पूरा मामला?

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, लोडर पहले गांव की सड़क से अचानक हाईवे पर आए ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया। उसके बाद कार एक टेंपो से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी वहां पहुंचे। इस भीषण हादसे के बाद सड़क पर इतना खून और मांस के टुकड़े फैल गए कि पुलिस को उन्हें पुआल से ढंकना पड़ा।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

ये भी पढ़े- ‘दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से…..’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

इन लोगों की गई जान

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मिर्जापुर निवासी अतुल (31), बरेली निवासी कन्हई (35), उसकी पत्नी कुसुम (30), बेटा कार्तिक (आठ) और बेटी शीनू (पांच) के रूप में हुई है। एक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े- ग्रहों की चाल और आपकी किस्मत.. दिवाली के दिन इन राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानें क्या कहता है Aaj Ka Rashifal

Tags: Badaun AccidentBadaun Accident NewsBadaun Accident Tractor TrolleyBadaun NewsBadaun Tractor Trolley AccidentUP News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post
Yogi Adityanath

खत्म हुआ वनटांगिया समुदाय का इंतजार, बाबा ने भर दी झोली

Yogi Adityanath

वनवासियों संग दीपावली मना, समाज को बांटने वालों पर साधा निशाना: मुख्यमंत्री योगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist