Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Road Accident: बहराइच में हुआ भीषण सड़क हादसा,बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को कुचला,पहिए के नीचे दबने से चार की दर्दनाक मौत

बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मदन कोठी चौराहे के पास गिट्टी से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है।

by SYED BUSHRA
November 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
Bahraich Accident ,UttarPradeshNews
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich Road Accident:उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर यह भीषण दुर्घटना उस वक्त हुई जब फखरपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से भरा ट्रेलर (यूपी 78 जेएन 9855) अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल (यूपी 40 बीएफ 9163) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार चार लोग ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और करीब एक वर्ष का नवजात बच्चा शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

RELATED NEWS

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; आरोपी वाहन समेत फरार

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; आरोपी वाहन समेत फरार

August 21, 2025

रेप का आरोप लगने के बाद युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

February 25, 2022

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने बताया कि मोटरसाइकिल बहराइच के लालुही निवासी विजय कुमार सिंह पुत्र रामकुमार के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। वहीं, हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं और उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सड़क पर गुस्सा जताया और कहा कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Tags: Bahraich Accidentuttarpradeshnews
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; आरोपी वाहन समेत फरार

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; आरोपी वाहन समेत फरार

by SYED BUSHRA
August 21, 2025

Bahraich Road Accident: बहराइच जिले में बुधवार की आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नानपारा थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा...

रेप का आरोप लगने के बाद युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

by Zeeshan Farooqui
February 25, 2022

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरेया जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। 28 साल के युवक ने आम के...

Next Post
Delhi News

Delhi News : तैयार हुई आबकारी नीति! जानें कैसे खुलेगा बड़ी शराब और ज्यादा मुनाफे का खुलासा

UP RERA

बायर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! नोएडा-गाजियाबाद के 12 प्रोजेक्ट्स को UP RERA की 'ग्रीन सिग्नल'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist