शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; आरोपी वाहन समेत फरार

बहराइच के नानपारा बाईपास पर आधी रात ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक सलमान की मौके पर मौत हो गई। परिवार के तीन छोटे बच्चों का सहारा छिन गया। पुलिस जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich Road Accident: बहराइच जिले में बुधवार की आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नानपारा थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक सलमान (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।

कैसे हुआ हादसा?

ताजपुर टेडिया गांव का रहने वाला सलमान रात करीब 1 बजे रूपईडीहा की ओर से आई रोडवेज बस के पीछे टेंपो खड़ा कर यात्रियों को बैठा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो आगे खड़ी रोडवेज बस से जा भिड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि सलमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

भाग निकला ट्रक चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर बहराइच की ओर भाग गया। इस दौरान उसने टोल पर लगे बैरियर को भी तोड़ दिया। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सलमान की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके भाई सरताज ने बताया कि सलमान ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और टेंपो चलाकर घर का खर्च चलाता था। सलमान के पीछे उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। उसका बड़ा बेटा समद (5), बेटी आयशा (3) और सबसे छोटी बेटी दुआ सिर्फ एक साल की है। अब पूरे परिवार का सहारा छिन गया है।
पुलिस की कार्रवाई

कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह सड़क हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की भयावह तस्वीर सामने लाता है। एक चालक की लापरवाही ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक पकड़ पाती है।

Tags: Bahraich AccidentUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Noida DM Medha Rupam

Noida DM Medha Rupam ने क्यों इनएक्टिव किया अपना एक्स अकाउंट? जानें पूरी वजह

Vice President Election: INDIA गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन दक्षिण बनाम दक्षिण हुआ मुकाबला

Vice President Election: INDIA गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन दक्षिण बनाम दक्षिण हुआ मुकाबला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In