रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं केतकी सिंह, जिन्होंने आंख फोड़ने की दी धमकी, बेटी भी गरजी, ‘आप लोगों को बीच से फाड़ देंगी मेरी मम्मी’

उत्तर प्रदेश के बलिया की बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। उनके एक बयान के बाद सपा के कार्यकर्ता गुस्से से आगबबूला हैं और विधायक के घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

by Vinod
सितम्बर 4, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलिया की बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। उनके एक बयान के बाद सपा के कार्यकर्ता गुस्से से आगबबूला हैं और विधायक के घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। केतकी सिंह ने भी पलटवार किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर किसी ने उनकी बेटी को हाथ लगाया तो मैं उनकी आंख फोड़ दूंगी। विधायक की बेटी भी गरजीं और कहा कि सुधर जाओ नही ंतो आप लोगों को मेरी मां बीच से फाड़ देगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बलिया की बांसडीह विधानसभा से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि वह पहले सरकारी टोटियों का हिसाब दें। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में उनके गुलिस्ता कॉलोनी स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केतकी सिंह घर पर नहीं थीं। लेकिन उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थीं। सपा कार्यकर्ताओं ने टोटियां लेकर नारेबाजी की, जिससे उनकी बेटी भयभीत हो गई। सपा महिला नेता नेहा सिंह नल की टोटियां लेकर पहुंची थीं और उन्होंने बीजेपी विधायक पर हल्लाबोला था।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

सपा कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

घटना से नाराज विधायक केतकी सिंह ने कहा कि उनकी बेटी डर के कारण स्कूल नहीं जा पा रही है। विधायक ने कहा कि वह विधायक बाद में है। पहले वह मां है। उनकी बेटी की तरफ किसी ने आंख उठाई तो वह उसकी आंख निकाल लेंगी। अगर इनकी (समाजवादी पार्टी) की सरकार आएगी, तो क्या बेटियां स्कूल जा पाएंगी?। केतकी सिंह ने कहा कि वह जिंदा है। उन्होंने खुली चुनौती देने वाले अंदाज में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग उनसे लड़ें। उनकी बेटी को क्यों डराया गया। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वह अपनी बेटी को खुद स्कूल लेकर जाएंगी और कोई भी रोकने की हिम्मत न करे।

ममला बढ़ा

विधायक केतकी सिंह ने आगे कहा कि उनकी बेटी में भी क्षत्राणी का खून है। वह डरने वाली नहीं। लेकिन इस घटना ने उनके दोनों बच्चों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। उनकी बेटियां पूछ रही हैं कि क्या वे स्कूल जा सकती हैं। केतकी सिंह ने अपनी बेटी की सुरक्षा की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने आवास पर हंगामा करने वालों के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई लड़ने की बात कही। इस घटना ने बलिया से लखनऊ तक सियासी हलचल तेज कर दी है, और यह मामला अब कानूनी और राजनीतिक मोड़ ले चुका है।

मां के बाद बेटी ने सपा को चेतावनी दी

मां के बाद बेटी ने सपा को चेतावनी दी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं विधायक केतकी सिंह की बेटी हूं। आज हमारे घर के सामने बहुत सारी भीड़ आई थी। बहुत सारे लोग नारेबाजी कर रहे थे क्योंकि कल मेरी मां ने अखिलेश यादव को लेकर एक बयान दे दिया था। इन लोगों को ऐसा लगता है कि ये लोग एक 16 साल की बच्ची को डराकर राजनीति कर लेंगे, और अगर यही इन लोगों की शिक्षा है और यही इन लोगों को सिखाया गया है तो वो गलत बात है। आप लोगों को बता दूं कि आप लोग मुझे जितना भी डराएंगे, मुझे कोई डर नहीं होगा लेकिन अगर आप लोगों ने मेरे ऊपर उंगली भी उठा दी तो मेरी मां आप लोगों को बीच से फाड़ देगी।

कौन हैं विधायक केतकी सिंह

शादी से पहले केतकी सिंह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रहती थीं। उनके पति का नाम शांत स्वरूप सिंह है जो भारतीय रेलवे में वरिष्ठ पद पर हैं। दुर्ग शहर के हनुमान नगर स्थित बलिया पुरम केतकी सिंह का ससुराल है और वहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनका मायका भी है। शादी के बाद केतकी अपने पति के साथ पैत्रक गांव में ही रहने लगीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन की वजह से उनका टिकट कट गया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि तब भी केतकी सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

पने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं

केतकी सिंह फिर से बीजेपी में शामिल हुईं और 2022 के विधानसभा चुनाव में बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को हराया था जीत दर्ज की। केतकी सिंह ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी को 21134 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। इससे पहले वो दो बार बांसडीह से ही चुनावी मैदान में उतरी लेकिन दोनों ही बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। केतकी सिंह बीजेपी की तेजतर्रार नेता और बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं।

तो वो तहसील में आग लगा देंगी

केतकी सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले उन्होंने कहा कि सरकार को मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनवाना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें हमारे साथ इलाज करवाने में दिक्कत हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू मुसलमानों के एक ही विंग में इलाज से न जानें हिंदुओं को कौन सी चीज पर थूका हुआ मिल जाए. उनके इस बयान पर जमकर बवाल भी मचा था। वहीं 2022 में बलिया में एक गरीब के घर पर बुलडोजर चलाए जाने पर उन्होंने तहसीलदार जमकर फटकार लगाई थी। सिंह ने यहां तक कह दिया था कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वो तहसील में आग लगा देंगी।

विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

वहीं केतकी सिंह के इस बयान से नाराज समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक की गैरमौजूदगी में उनके आवास का घेराव किया। हाथ में टोंटी लेकर पहुंचीं महिला नेताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई महिलाओं को जबरन पुलिस की गाड़ियों में बैठाया गया और बाद में उन्हें इको गार्डन भेज दिया गया। सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अखिलेश यादव के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।

 

Tags: Akhilesh YadavBJP MLA Ketki SinghCM Yogi AdityanathSamajwadi Party
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
Yamuna water level rising in Delhi

Yamuna Water Level Rising: राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ा,दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंचा पानी

Shriramswaroop University, Barabanki news, UP education dispute

Shriramswaroop University Dispute: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप, नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist