Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Balrampur Police Action: महिला सिपाही रंग लगाना पड़ गया भारी, क्या था मामला विशाखा कमेटी जांच में दोष साबित, होगी बर्खास्तगी

Balrampur Police Action: महिला सिपाही रंग लगाना पड़ गया भारी, क्या था मामला विशाखा कमेटी जांच में दोष साबित, होगी बर्खास्तगी

होली के दिन महिला आरक्षी पर बिना सहमति रंग डालने के मामले में बलरामपुर के तीन पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। विशाखा कमेटी की रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया गया और एफआईआर दर्ज कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
28/11/2025
Balrampur woman constable case

Balrampur Police case: गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले में होली के दिन एक महिला आरक्षी के साथ बिना सहमति रंग लगाने के मामले में तीन पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी बलरामपुर विकास कुमार ने तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबित कर दिया। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए। महिला अपराधों के मामलों में जीरो टालरेंस नीति का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी सभी थानों और अधिकारियों को दिया गया है।

15 मार्च को महिला कर्मी को जबरन लगाया गया रंग

यह मामला बलरामपुर के एक थाने में 15 मार्च 2025 की होली के दौरान सामने आया था। मुख्य आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी पन्नेलाल और आरक्षी शैलेंद्र कुमार पर आरोप लगा कि उन्होंने महिला आरक्षी को उसकी अनुमति के बिना रंग लगा दिया।
महिला कर्मी ने पहले ही उन्हें रंग न डालने के लिए साफ मना किया था, लेकिन इसके बावजूद तीनों ने जबरदस्ती रंग लगाते हुए अनुचित हरकत की। यह व्यवहार न सिर्फ अनुशासनहीनता बल्कि महिला सम्मान के विरुद्ध माना गया।

शिकायत पर बनी कमेटी, जांच में साबित हुई लापरवाही

मामले की शिकायत महिला कर्मी ने उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद जांच विशाखा कमेटी को सौंपी गई।
जांच में यह साफ पाया गया कि महिला की सहमति के बिना उसे रंग लगाया गया और यह पूरी तरह पुलिस आचरण और नियमों के खिलाफ है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए कठोर कार्रवाई की सिफारिश की।

RELATED NEWS

No Content Available

एफआईआर, निलंबन और बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद एडीजी जोन के निर्देश पर एसपी ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और साथ ही निलंबन की कार्रवाई भी पूरी कर ली। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है और अब तीनों पर बर्खास्तगी का खतरा मंडरा रहा है। यह मामला पुलिस विभाग में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीरता को दर्शाता है।

महिला सुरक्षा पर सख्त रुख

एडीजी मुथा अशोक जैन ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी आदेश दिया कि जोन के सभी एसएसपी, एसपी, एडिशनल अधिकारी और थानेदार महिला अपराध से जुड़े मामलों में जीरो टालरेंस नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। महिलाओं की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Dharmendra family village legacy

Dharmendra: पर्दे का ही-मैन, असल जिंदगी में जड़ों से जुड़े इंसान ,भतीजों के नाम कर दी इतनी सम्पत्ति कैसे खुला राज

जिस बैरक सजा काट रहे आजम खान, उसके टूटी हैं 28 खिड़कियां, सर्द हवाओं ने सपा नेता का बिगाड़ा ‘हाजमा’

जिस बैरक सजा काट रहे आजम खान, उसके टूटी हैं 28 खिड़कियां, सर्द हवाओं ने सपा नेता का बिगाड़ा ‘हाजमा’

अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

POPULAR POST

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India