बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

बलरामपुर में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं, जबकि सात वर्षीय बच्ची घायल है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला बलुआ निवासी मौलाना मोहम्मद शरीफ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बिंदोरा चौराहे के पास उनकी कार ढाबे की ओर मुड़ने के लिए यू-टर्न ले रही थी। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौलाना शरीफ, उनकी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम और बेटी रुश्दा की मौत हो गई। सात वर्षीय बेटी हुदा गंभीर रूप से घायल है।

चार लोगों की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार मौलाना मोहम्मद शरीफ की उम्र करीब 50 वर्ष, पत्नी तबस्सुम बानो की 45 वर्ष, बेटे उजैम की 22 वर्ष और बेटी रुश्दा की 14 वर्ष बताई गई है। चारों ने हादसे में दम तोड़ दिया, जबकि सात वर्षीय हुदा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। घटना की खबर बलरामपुर पहुंचते ही परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया।

RELATED NEWS

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

अगस्त 15, 2026
Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

जून 22, 2026

पढ़ाई के लिए निकले थे

बताया गया कि मौलाना शरीफ अपने बच्चों को लखनऊ छोड़ने के लिए परिवार के साथ निकले थे। उनका बेटा उजैम लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और परिवार के दूसरे बच्चों की पढ़ाई भी वहीं चल रही थी। परिवार की बड़ी बेटी का लखनऊ में इलाज भी चल रहा था। इसी सिलसिले में मौलाना बच्चों को छोड़ने और बेटी को देखने जा रहे थे। रास्ते में परिवार ने कुछ देर चाय-नाश्ते के लिए ढाबे की ओर कार मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बारावफात में मातम

बुधवार को बारावफात की तैयारियों को लेकर इलाके में चहल-पहल थी, लेकिन बलुआ मोहल्ले में हादसे की खबर के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। चार शव जब घर पहुंचे तो परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चों और माता-पिता को खोने के गम में रिश्तेदार भी बेसुध नजर आए। परिवार के चार सदस्यों के जनाजे एक साथ उठे तो बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंच गए। पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा रहा।

दस साल से भिनगा में

मौलाना मोहम्मद शरीफ का पैतृक घर बलरामपुर के बलुआ मोहल्ले में है। बताया गया कि परिवार करीब दस वर्षों से भिनगा के पुरानी बाजार इलाके में रह रहा था। मौलाना भिनगा स्थित मदरसा अरबिया अनवारूल उलूम में शिक्षक थे। परिवार के बच्चों की पढ़ाई लखनऊ में चल रही थी। मंगलवार सुबह यही परिवार सामान्य तरीके से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था, लेकिन कुछ घंटों बाद यह सफर उनके लिए आखिरी साबित हुआ। हादसे में परिवार की चार खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं और सात वर्षीय हुदा अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है।

Tags: Balrampur Road AccidentDumper AccidentUP Crime News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव...

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मई 25, 2026

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर...

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

by Kirtika Tyagi
मई 25, 2026

Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक...

UP News:मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर हत्या, मां गंभीर घायल, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
मार्च 7, 2026

Moradabad crime:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...

Next Post
Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर संतों की बैठक को लेकर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर संतों की बैठक को लेकर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist