बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बांदा की ’शहजादी’ को अबू धाबी की जेल में हो गई फांसी, जानिए फंदे वाली तारीख के साथ लेडी की आखिरी ख्वाहिश

बच्चे के कत्ल के जुर्म में बांदा की रहने वाली शहजादी खान को दुबई की एक जेल में 15 फरवरी को फांसी की सजा दे दी गई। 5 मार्च को होगा अंतिम संस्कार।

by Vinod
मार्च 3, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मौत से चंद घंटे पहले शहजादी खान ने अपने घर बांदा में फोन किया। बेटी की आवाज सुनकर पिता की आंख से आंसू की धारा बहने लगी। मां भी अपनी शहजादी से बात कर फूट-फूट कर रोई। शहजादी खान ने अपने परिवार को बताया कि उसे डेथ कोठी पर शिफ्ट कर दिया गया है। उसे किसी भी वक्त फांसी पर लटका दिया जाएगा। ये मेरी आखिरी कॉल है। शहजादी के फोन आने के बाद परिवारवालों ने केंद्र सरकार के अफसरों से संपर्क किया। पर लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। गुजिश्ता 15 फरवरी को उसे दुबई में फांसी दे दी गई। अब उसका अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को उसके पिता की तरफ से उसकी सलामती की याचिका पर सुनवाई करते हुए या बताया गया और तस्दीक की गई की महिला को फांसी दी जा चुकी है।

परिवार की अबू धाबी जाने में मदद करेगा

शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से अबू धाबी की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। 14 फरवरी को शहजादी ने जेल से अपने परिवार को फोन कर फांसी के बारे में जानकारी दी थी। 15 फरवरी की सुबह शहजादी को फांसी दे दी गई। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। मंत्रालय और अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास अंतिम संस्कार के लिए शहजादी परिवार की अबू धाबी जाने में मदद करेगा।

RELATED NEWS

बस इतने हजार की शॉपिंग कर से चमकी भारतीय महिला की  किस्मत, जानिए कहाँ मिला शानदार घर

बस इतने हजार की शॉपिंग कर से चमकी भारतीय महिला की किस्मत, जानिए कहाँ मिला शानदार घर

जून 25, 2026
Burj Azizi

क्या आप जानते हैं दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत के बारे में, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

सितम्बर 12, 2024

लेटर भी लिखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ

शहजादी के पिता ने दो दिन पहले इस मामले में विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। शहजादी के पिता ने कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया था कि 14 फरवरी को उनकी बेटी से उन्हें कॉल पर बताया था कि उसे जेल से हॉस्पिटल ट्रांसफर दिया गया है और उसे फांसी की सजा दी जाएगी। उन्होंने अबू धाबी कानून के मुताबिक शहजादी को क्षमादान दिए जाने के लिए अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास को एक लेटर भी लिखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

गोयरा मुगली की रहने वाली है शहजादी 

शहजादी बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली है। दुबई जाने से पहले शहजादी सामाजिक संस्था ’रोटी बैंक’ में काम करती थी। साल 2021 में उसका फेसबुक के जरिए आगरा में रहने वाले उजैर से संपर्क हुआ। उजैर ने झूठ बोल कर शहजादी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शहजादी का चेहरा एक साइड से बचपन में झुलस गया था। उजैर ने चेहरा सही करवाने के लिए शहजादी को आगरा बुला लिया। इसके बाद उसे इलाज करवाने के नाम पर नवंबर, 2021 में दुबई में रहने वाले दंपती फैज और नादिया के हाथों बेच दिया।

और शहजादी को जेल भेज दिया गया

शहजादी तब झूठ बोलकर दुबई गई थी। दुबई में शहजादी को फैज और नादिया बहुत परेशान करते। उसने कई बार इंडिया आने की सोची लेकिन वो लोग वापस नहीं आने दे रहे थे। शहजादी ने पहले बताया था, वो दोनों उसको घर में बंद करके रखते थे। कभी बाहर नहीं निकलने देते, मारपीट करते। फैज और नादिया का एक 4 महीने का बेटा था। जो काफी बीमार रहता था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। जिसका इल्जाम फैज और नादिया ने शहजादी पर लगा दिया। पुलिस केस हुआ और शहजादी को जेल भेज दिया गया।

घर में मातम छाया

शहजादी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। शहजादी के अब्बू-अम्मी ने उसको बचाने के लिए सब जगह मदद मांगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब से परिवार को शहजादी को फांसी की सजा होने की जानकारी मिलने के बाद से घर में मातम छाया है। शहजादी के परिवारवालों ने बताया कि वह बेकसूर थी। उसे झूठे केस में फंसाया गया और आनन-फानन में फांसी की सजा करवाई गई। ये पूरी प्लानिंग के साथ किया गया। शहजादी के परिवारवालों का कहना है कि भारत सरकार को पूरे मामले की जांच करवानी चाहिए।

शहजादी की आखिरी ख्वाहिश

शहजादी ने 15 दिन पहले फोन पर अपने अब्बू-अम्मी से कहा, अब इस कोर्ट कचहरी के चक्कर में मत पड़ना। कैप्टन आए थे, उन्होंने बताया टाइम नहीं है मेरे पास। उन्होंने हमें दूसरे रूम में रख दिया है। 2 साल से आप लोगों को नहीं देखा है। हम पर कोई कर्ज नहीं है। आप लोग बिल्कुल टेंशन मत लेना। हमारे साथ तो वैसे भी बहुत एक्सीडेंट हुए हैं। एक आखिरी एक्सीडेंट और हो रहा है, फिर कोई एक्सीडेंट नहीं होगा। आप लोगों को मुझे भूलना पड़ेगा। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है। फोन कट जाएगा, उसके बाद आप लोग परेशान मत होना। वहीं, शहजादी के अब्बू-अम्मी भी फोन पर रोते रहे। दोनों बेटी से माफी मांगते रहे। कहते रहे, हम तेरे लिए कुछ नहीं कर पाए। तुझको नहीं बचा पाए।

 

Tags: dubaihanging of Shehzadi KhanShehzadi Khan of Banda
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

बस इतने हजार की शॉपिंग कर से चमकी भारतीय महिला की  किस्मत, जानिए कहाँ मिला शानदार घर

बस इतने हजार की शॉपिंग कर से चमकी भारतीय महिला की किस्मत, जानिए कहाँ मिला शानदार घर

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Indian Woman Wins Dubai Home Prize: दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला की किस्मत उस समय बदल गई जब...

Burj Azizi

क्या आप जानते हैं दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत के बारे में, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

by Mayank Yadav
सितम्बर 12, 2024

World Second Tallest Building :  दुबई में बनाई जा रही है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, बताया जा रहा...

इंस्टाग्राम पर दुबई के प्रिंस से तलाक लेने वाली राजकुमारी Shaikh Mahra का क्या है इतिहास जानें इस खास रिपोर्ट में

इंस्टाग्राम पर दुबई के प्रिंस से तलाक लेने वाली राजकुमारी Shaikh Mahra का क्या है इतिहास जानें इस खास रिपोर्ट में

by Neel Mani
जुलाई 18, 2024

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है सोशल साइट इंस्टाग्राम पर भी तलाक लिया जा सकता है! हुए न थोड़े...

Dubai

Dubai: दुबई में क्यों हो रही मुसलाधार बारिश, मौसम विशेषज्ञों ने क्या बताया? आखिर क्या है वजह

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 18, 2024

Dubai: मध्य पूर्व के अधिकांश हिस्सों में रेगिस्तान और बेहद गर्म तापमान है, लेकिन दुबई (Dubai) भारी बारिश से सदमे...

दुबई में ममता बनर्जी और रानिल विक्रमसिंघे की मुलाकात, श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने किया सवाल, कहा-‘INDIA’ को आप लीड करेंगी?’

दुबई में ममता बनर्जी और रानिल विक्रमसिंघे की मुलाकात, श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने किया सवाल, कहा-‘INDIA’ को आप लीड करेंगी?’

by Juhi Tomer
सितम्बर 13, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 दिने के दुबई और स्पेन दौरे पर हैं। ममता ने बुधवार को श्रीलंका...

Next Post
Kumar Vishwas

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास की बेटी की शादी में मस्ती और धूम, उदयपुर के लीला पैलेस में चमकी महफ़िल

Vaping health risks

Health Tips:मौज-मस्ती की आदत बन सकती है जानलेवा,वेपिंग कैसे सेहत के लिए खतरा, जानें इससे जुड़ी सच्चाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist