Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी के सराय बरई गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में दो लोगों की मौत और पांच घायल हो गए। हादसे का कारण सुरक्षा मानकों की अनदेखी और फैक्ट्री में बरती गई लापरवाही बताई गई।

by SYED BUSHRA
November 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आस-पास के घरों की खिड़कियाँ तक हिल गईं और लोग घबराकर बाहर निकल आए। पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

इस भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनकी हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026
Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

May 19, 2026

प्रशासन ने बताया लापरवाही को कारण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के मालिक खालिद के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस मार्च तक वैध था, लेकिन फैक्ट्री में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश

धमाके के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके के बीच चल रही थी, जिससे खतरा हमेशा बना रहता था। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी फैक्ट्रियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Tags: Barabanki BlastUP News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

Next Post
Flag Hoisting: अयोध्या में ऐतिहासिक पल की तैयारी,श्रीराम के भव्य मंदिर पर फहराया जाएगा धर्म ध्वज, करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक

Flag Hoisting: अयोध्या में ऐतिहासिक पल की तैयारी,श्रीराम के भव्य मंदिर पर फहराया जाएगा धर्म ध्वज, करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक

Delhi Blast

Delhi Blast: 5 शहर, 6 गिरफ्तार...अब तक कौन-कौन हुआ अरेस्ट?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist