रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

RBI के एलान से पहले बाजार में मचा हड़कंप, निफ्टी 22450 के नीचे, सेंसेक्स लुढ़का 300 अंक

एशियाई और यूरोपीय बाजारों की मजबूती के बीच, निचले स्तरों पर व्यापक खरीदारी के चलते शेयर बाजार में तेजी देखी गई। इससे पहले के दिन बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने पिछले 10 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की थी।

by Gulshan
अप्रैल 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Stock Market
Share on FacebookShare on Twitter

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार पर गिरावट का साया लगातार दूसरे दिन भी बना रहा। बुधवार को बाजार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई, जहां बीएसई सेंसेक्स लगभग 300 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 22,450 के नीचे खुला। यह गिरावट उस दिन आई है जब ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को बाजार ने दमदार उछाल दर्ज की थी, जो पिछले तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट पर एक तरह से विराम की तरह था।

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,089 अंक की छलांग लगाकर 74,227.08 के स्तर पर बंद हुआ, जो 1.49% की मजबूती को दर्शाता है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एक समय 1,721 अंक तक की तेजी भी देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 374 अंक की तेजी के साथ 22,535.85 पर बंद हुआ, जिसमें कारोबार के दौरान 535 अंकों तक की छलांग देखने को मिली।

RELATED NEWS

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

अगस्त 25, 2026
शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

अगस्त 19, 2026

10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

हालांकि, यह उछाल एक दिन पहले की भारी गिरावट के बाद आया था। सोमवार को बाजार पर वैश्विक तनावों का जबरदस्त असर पड़ा और सेंसेक्स 2,226 अंक यानी 2.95% तक लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी में 742 अंक यानी 3.24% की भारी गिरावट देखी गई थी। यह बीते 10 महीनों में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा कि “वैश्विक स्तर पर थोड़ा सकारात्मक माहौल बनने से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौटी। अमेरिका की ओर से प्रस्तावित शुल्कों को लेकर जो आशंका थी, वह इस बात से थोड़ी कम हुई कि विभिन्न देश इससे निपटने के उपाय खोजने में जुटे हैं।”

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर बढ़ती अनिश्चितता

दूसरी ओर, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनावों ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद डाउ जोन्स में करीब 2,000 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि नैस्डैक भी 2.5% नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें : सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में गरजे कानपुर के आलोक मिश्रा, ‘अध्यक्ष का एक बेटा…

चीन के खिलाफ अमेरिका के आक्रामक रुख ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि 9 अप्रैल से चीन से आयातित सामानों पर 107% अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। यह कदम तब उठाया गया जब चीन ने अमेरिकी सामानों पर लगे 34% के जवाबी शुल्क को हटाने से इनकार कर दिया।

एशियाई बाजारों में भी हाहाकार

इस वैश्विक तनाव का असर एशियाई बाजारों पर भी गहरा पड़ा है। सोमवार को शंघाई, टोक्यो, सिडनी और हांगकांग जैसे प्रमुख एशिया-पैसिफिक बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। ऐसी गिरावट पिछले कई दशकों में कम ही देखी गई है, जो इस बात का संकेत है कि वैश्विक व्यापार तनाव ने निवेशकों की भावनाओं को बुरी तरह झकझोर दिया है।

Tags: stock market
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Sugar Stocks Under Pressure: मंगलवार को चीनी कंपनियों के शेयरों में अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली। बलरामपुर चीनी मिल्स,...

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। 19 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स...

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले निवेशकों की निगाहें पूरी तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

Next Post
Jodhpur

Jodhpur blast: हिजाब लेने लौटी और आग की भेंट चढ़ गई सादिया... सिलेंडर ब्लास्ट से उजड़ा खुशियों भरा घर

Air India

Air India urine case: एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक 'पेशाब कांड', बिजनेस क्लास में निजी कंपनी के अधिकारी पर कर दी टॉयलेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist