सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bird Flu Alert:किस शहर में फैला बर्ड फ्लू, मुर्गा बिक्री पर रोक कहां 21 दिन बंद रहेंगे मुर्गे के बाज़ार

गोरखपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 21 दिनों के लिए मुर्गा बिक्री पर रोक लगा दी गई है। संक्रमित इलाकों में पक्षी नष्ट किए जा रहे हैं। प्रशासन सतर्क है।

by SYED BUSHRA
जून 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Bird flu confirmed in Gorakhpur triggers chicken sale ban
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar pradesh news : गोरखपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के पांच अलग-अलग इलाकों से लिए गए मुर्गों के सैंपल में बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद पूरे गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में अगले 21 दिन तक जीवित मुर्गा बेचने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा लिया गया है ताकि बीमारी के फैलने से रोका जा सके।

किन इलाकों से मिले संक्रमित सैंपल?

शहर के झुंगिया बाजार, एल्यूमिनियम फैक्ट्री, तारामंडल, भगत चौराहा और प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) से मुर्गों के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपल को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल (NISHAD) भेजा गया था। जांच में पाया गया कि इन सैंपलों में Avian Influenza H5N1 और H9N2 वायरस मौजूद है। इसके बाद प्रशासन ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

जुलाई 18, 2026
Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

जून 3, 2026

टीम तैयार, कंट्रोल रूम एक्टिव

बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम को तुरंत सक्रिय किया गया। साथ ही सदर पशु चिकित्सालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. मनीष चंद्र को दी गई है। इसके अलावा, विकासखंड स्तर पर भी टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सके।

संक्रमित इलाके में शुरू पक्षी नष्ट करने का काम

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार, जहां संक्रमण पाया गया है, वहां से 1 किलोमीटर के दायरे में सभी जीवित पक्षियों को मारकर नष्ट किया जा रहा है। साथ ही पूरे इलाके को विसंक्रमित करने का काम भी चल रहा है, ताकि बीमारी और आगे न फैले।

पोल्ट्री फार्मों से राहत, रिपोर्ट निगेटिव

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों से लिए गए सैंपल्स की जांच कराई गई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। गोरखपुर जिले से 1328 और पूरे गोरखपुर-बस्ती मंडल से 1470 सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए थे।

 अफवाहों से बचें, प्रशासन का साथ दें

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बर्ड फ्लू गंभीर बीमारी है, लेकिन सावधानी और सतर्कता से इसे रोका जा सकता है।

Tags: Gorakhpur Newshealth alert
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के...

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Yogi Adityanath Janata Darshan Gorakhpur: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सुनी जनता की समस्याएं गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनता दर्शन...

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
मई 23, 2026

Gorakhpur student suicide case:गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने...

RPF Recruitment: गोरखपुर RPF भर्ती में फर्जी दस्तावेज से कर रहे थे खेल,पिता-पुत्री को हो गई जेल ,जांच में क्या हुआ खुलासा

RPF Recruitment: गोरखपुर RPF भर्ती में फर्जी दस्तावेज से कर रहे थे खेल,पिता-पुत्री को हो गई जेल ,जांच में क्या हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 5, 2025

Fake Documents: गोरखपुर की आरपीएफ रिजर्व लाइन में चल रही आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया...

Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

by Gulshan
सितम्बर 16, 2025

Gorakhpur News : गोरखपुर में गौ-तस्करों द्वारा की गई निडर और हैरान करने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी...

Next Post
North East

North East में बारिश का प्रकोप: बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 25 की मौत, हजारों प्रभावित

Ajit Pawar

अजित पवार को करारा झटका, 7 विधायकों ने किया किनारा, इस पार्टी में हुए शामिल!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist