• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

BJP MLA Ketki Singh: विधायक की विवादित मांग… अस्पताल में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड बनाने की बात

उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मुस्लिमों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदू त्योहारों से उन्हें दिक्कत होती है, तो उनके साथ इलाज में भी परेशानी हो सकती है।

by Mayank Yadav
March 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
BJP MLA Ketki Singh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BJP MLA Ketki Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने बलिया के मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाए जाने की मांग की है। केतकी सिंह का कहना है कि जब मुसलमानों को हिंदू त्योहारों से दिक्कत होती है तो उनके साथ इलाज कराने में भी परेशानी हो सकती है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में अलग विंग बनवा दें, ताकि मुसलमान वहां जाकर इलाज करवा सकें। उनका तर्क है कि अलग वार्ड से दोनों समुदाय सुरक्षित रहेंगे और विवाद की संभावना भी कम होगी।

केतकी सिंह का बयान और तर्क

BJP MLA Ketki Singh ने कहा कि बलिया मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के इलाज के लिए अलग से वार्ड होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि मुसलमानों को होली, रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे हिंदू त्योहारों से दिक्कत होती है, तो शायद अस्पताल में भी हिंदुओं के साथ इलाज में समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा, “पता नहीं कौन हमारे खाने में थूक दे। ऐसे में अलग विंग बनाना ही सुरक्षित होगा।”

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

इसके साथ ही केतकी सिंह ने अस्पताल निर्माण को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि जब अस्पताल बन रहा था, तभी दिवाली के दिन एक अलग वार्ड बना देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक अलग कमरा और विंग का निर्माण कराना चाहिए ताकि मुसलमान वहां जाकर अपना इलाज करवा सकें।

मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

BJP MLA Ketki Singhह के बयान के बाद यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने भी एक विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि यदि होली के रंग से किसी को दिक्कत है तो हिजाब पहन ले। उनका कहना था कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही पुरुष भी हिजाब पहन लें ताकि उनकी टोपी और शरीर सुरक्षित रहे।

पहले भी सुर्खियों में रहीं केतकी सिंह

गौरतलब है कि BJP MLA Ketki Singh पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने भोजपुरी में भाषण दिया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को हराया था।

विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास बताते हुए कड़ी आलोचना की है। वहीं, भाजपा के कुछ नेताओं ने भी इस बयान से किनारा कर लिया है।

यहां पढ़ें: संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की सरेराह हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट
Tags: BJP MLA Ketki Singh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Dhanashree Verma ने yuzvendra chahal संग पुरानी तस्वीरें कीं रीस्टोर, फैंस बोले- ‘जलन हो रही है…’

Next Post

Raghuraj Singh statement: मंत्री विवादित बयान ‘होली के रंग से दिक्कत है तो हिजाब पहन लो’

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Raghuraj Singh

Raghuraj Singh statement: मंत्री विवादित बयान 'होली के रंग से दिक्कत है तो हिजाब पहन लो'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version