रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ABVP के पक्ष में उतरे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया हल्का आदमी

कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को फिर से देखने को मिला। यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद क्षेत्र में जल विहार कार्यक्रम में पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह पहुंचे।

by Vinod
सितम्बर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह खुलकर बोलते हैं। वहघुमा फिरा कर बात नहीं करते। सियासी नफा नुकसान की बीजेपी के पूर्व सांसद शरण परवाह नहीं करते। वह बाबा रामदेव को भी नहीं छोड़ते। अगर बात आरएसएस, एबीवीपी की हो तो बृजभूषण शरण सिंह खुलकर मैदान पर उतर जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को फिर से देखने को मिला। यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद क्षेत्र में जल विहार कार्यक्रम में पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने बारांबकी के श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठी चार्ज मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन पर जमकर बरसे।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज एकदम गलत है। सीएम योगी आदित्यनाथ तक बात पहुंच चुकी है। जिन लोगों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई है, उन सब का हिसाब-किताब होगा। सरकार सख्त से सख्त एक्शन लेगी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह यहीं नहीं रूके। उन्होंने यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी खरी-खरी सुनाई। बृजभूषण शरण सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि यह दिखाता है कि वह हल्के आदमी हैं। राजभर हल्की बात करते हैं। पूर्व सांसद ने मंत्री संजय निषाद के नाराज होने के प्रश्न पर कहा कि मुझे उनके बारे में कुछ नहीं कहना। हां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर जिसने लाठियां चलाई हैं, उन पर सरकार जरूर एक्शन लेगी।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार चुनाव के लिए नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मां को गाली, बिहार में कांग्रेस खाली। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस देश का कोई व्यक्ति, मोदी जी की मां ही नहीं, बल्कि किसी की मां के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं बोल सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह का आचरण कर रही है, वह स्वयं अपनी कब्र खोदने का काम कर रही है। कांग्रेस के नेता ऐसी बयान-बाजी से ताली तो बजवा सकते हैं, लेकिन जनता का दिल जीत सकते। नैमिष की धरती से ऐसा कृत्य करके कांग्रेस नेताओं को खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि जो भी राहुल गांधी की नाव पर सवार होगा उसका बंटाधार होना तय हैं।

पूर्व सांसद जलविहार महोत्सव में अपने निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीकॉप्टर से उतरते ही वह सीधे जनता के बीच पहुंचे, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। महोत्सव में उनके पहुंचने से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। बृजभूषण शरण सिंह ने यहां पर कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी का डबल स्पीड से विकास कार्य हो रहा है। यूपी में डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में तीसरी बार बीपी की जीत होने जा रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश का मान बढ़ा रहे हैं। ट्रंप के टैरिफ के आगे वह नहीं झुके। अपने किसानों के साथ पीएम मोदी चट्टान की तरह खड़े रहे।

Tags: ABVPbeating of ABVP workersBrijbhushan Sharan SinghCM Yogi Adityanathom Prakash rajbhar
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
GST New Rates Update: दिवाली से पहले देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफ़ा जानिए क्या क्या हुआ सस्ता

GST New Rates Update: दिवाली से पहले देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफ़ा जानिए क्या क्या हुआ सस्ता

China Victory Day Parade: पीएम मोदी ने क्यों छोड़ी चीन की विक्ट्री डे परेड, जानिए क्या है इसके पीछे गहरा राज

China Victory Day Parade: पीएम मोदी ने क्यों छोड़ी चीन की विक्ट्री डे परेड, जानिए क्या है इसके पीछे गहरा राज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist