रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: बड़ी गंदी निकली ज्योति, रेशमा के साथ मिलकर चला रही थी देह व्यापार की ‘इंडस्ट्री’

बरेली में सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

by Vinod
मई 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर संजय नगर के संभव होटल पर छापा मारा। यहां पुलिस को सात महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों से 82500 रुपये, 10 मोबाइल, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप का सामान, एंट्री रजिस्टर आदि सामान बरामद किया है। देह व्यापार की फैक्ट्री की मालकिन ज्योति पटेल और उसकी सहयोगी रेशमा मौके से फरार होने में कामयाब रही।

ज्योति पटेल गैंग की सरगना

इज्जतनगर निवासी ज्योति पटेल अपनी लेडी दोस्त रेशमा के साथ मिलकर जनपद में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का संचालन कर रही थी। ज्योति सत्तापक्ष के एक जनप्रतिनिधि की बहन बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंड़ाफोड़ कर दिया। पुलिस ने होटल से सात महिलाओं के अलावा तीन पुरुषों को अरेस्ट कर लिया। गिरोह की सरगना व होटल संचालिका ज्योति पटेल अपनी सहेली रेशमा के साथ मौके से खिसक गईं। पुलिस ने ज्योति और रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

दूसरे राज्यों तक फैला है नेटवर्क

पुलिस ने होटल से संजयनगर निवासी सुमित शर्मा, शेरगढ़ मोहम्मदपुर निवासी चन्नू खां, अभयपुर भोजीपुरा निवासी गौस मोहम्मद को देह व्यापार करते पकड़ा गया। पुलिस रैकेट के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल संभव पर ताला जड़कर बंद कर दिया है। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट गिरोह का नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है और सैक्स रैकेट के तार राजनीतिक लोगों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रेशमा बिहार की रहने वाली है और वह ही दूसरे राज्यों से लड़कियों को बरेली लेकर आती थी।

किराए पर लाई जाती थीं युवतियां

पुलिस ने बताया कि संभव होटल में देह व्यापार करने के लिए राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, झारखंड की युवतियों को शहर में किराये पर लाकर रखा गया था। इन युवतियों को होटल में बिना एंट्री किए बुलाकर ग्राहक जुटाए जाते थे और आधी रकम इन युवतियों को भी दी जाती थी। लखनऊ की आशिया, पश्चिम बंगाल की सपना व अजमीरा और दीपिका माथा, झारखंड की माही, राजस्थान की पल्लवी, बदायूं निवासी मोनिका को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार में कई और लोग जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

जनप्रतिनिधि की बहन है ज्योति

सैक्स रैकेट में एक सफेदपोश का जुड़ाव सामने आया है। जिस ज्योति पटेल के होटल संभव में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, उसका भाई सत्ताधारी पार्टी से जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ज्योति पटेल और उसकी खास रेशमा अपने रसूख और संबंधों के जरिये संपन्न ग्राहकों को होटल में बुलाकर उन्हें युवतियां उपलब्ध कराते थे। होटल की रिशेप्सनिस्ट मोनिका बिना एंट्री के ग्राहकों को होटल के कमरों में भेज देती थी। ज्योति पटेल और रेशमा इससे बड़ी कमाई कर रहीं थी। पुलिस ज्योति पटेल और रेशमा के कनेक्शन तलाश रही है।

कुछ इस तरह से बोले सीओ पंकज श्रीवास्तव

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा गया। होटल की मालकिन व उसकी सहयोगी इस रैकेट को संचालित कर रही थीं जो मौके से भाग निकलीं। सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। इस तरह के सभी मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है, विवेचना में और नाम प्रकाश में आए तो उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस फरार महिला ज्योति और रेशमा की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

Tags: BareillyBareilly Policeprostitution
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
Salman Khan Security

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश, 2 दिन में दो घुसपैठिए गिरफ्तार!

waqf amendment act 2025

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित, चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist