गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bulandshahar शादी में wellcome girl से जबरदस्ती करने की कोशिश खाई में छुपा कर बचाई आबरू,FIR दर्ज, आरोपी फरार

बुलंदशहर में एक शादी समारोह में वेलकम गर्ल के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश हुई। युवती ने खुद को बचाने के लिए 2 घंटे तक खाई में छिपी रही।

by Ahmed Naseem
मार्च 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
Bulandshahr wedding welcome girl attacked
Share on FacebookShare on Twitter

Bulandshahr wedding welcome girl attacked उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शादी समारोह में मेहमानों का स्वागत करने वाली लड़की के साथ कुछ बदमाशों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया और करीब 2 घंटे तक खाई में छिपी रही। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन दोनों अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

शादी समारोह के बाद नहीं मिला वाहन

यह घटना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एचाना स्थित ग्रीम पैलेस मैरिज होम में हुई। यहां शादी में वेलकम गर्ल्स को मेहमानों का स्वागत करने के लिए बुलाया गया था। समारोह खत्म होने के बाद, एक युवती को घर जाने के लिए वाहन नहीं मिला। मैरिज होम के मालिक साजिद ने उसे एक कमरे में रात बिताने के लिए कहा।

RELATED NEWS

Railway Track Tragedy: तेज़ रफ़्तार ट्रेन अंधेरी रात ने छीन ली दो जिंदगियां, पिता और बेटी के रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

Railway Track Tragedy: तेज़ रफ़्तार ट्रेन अंधेरी रात ने छीन ली दो जिंदगियां, पिता और बेटी के रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

फ़रवरी 24, 2026
banda family land dispute murder case

Banda Land Dispute Murder: एक फीट जमीन के लिए बड़े बेटे को उसके परिवार के माता-पिता,भाई-बहन ने पीट-पीटकर क्यों मार डाला

अक्टूबर 10, 2025

दरवाजा खोलते ही हमला

जब युवती कमरे में सो रही थी, तभी दो लड़कों ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, वे उस पर हमला करने लगे। युवती ने हिम्मत दिखाई और विरोध किया, जिससे एक युवक पीछे हट गया, लेकिन दूसरा उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा।

खाई में छिपकर बचाई जान

युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर कमरे से भागने में सफल रही। डर के मारे वह रोड किनारे एक गहरी खाई में छिप गई और करीब 2 घंटे तक वहीं छुपी रही। जब आरोपियों ने उसे ढूंढना बंद किया, तब युवती हिम्मत जुटाकर गुलावठी थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर अकबरपुर गांव के सुहैल और मैहम्मदपुर गांव के जुनैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस जांच में घटना सही पाई गई

police  ने जांच में घटना को सही पाया, लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पीड़िता के अनुसार, जब वह खाई में छिपी थी, तब आरोपी उसे बाइक और कार से ढूंढ रहे थे। इस घटना से युवती बहुत डरी हुई है और मानसिक रूप से आहत है।

पुलिस इन सवालों की जांच कर रही है

police इस घटना से जुड़े कई सवालों की जांच कर रही है।

जब सभी वेलकम गर्ल्स शादी के बाद घर चली गईं, तो यह लड़की मैरिज होम में क्यों रुक गई?

अगर युवती को वाहन नहीं मिला, तो मैरिज हॉल के मालिक ने उसे घर क्यों नहीं भिजवाया?

गुलावठी कोतवाल सुनीता मालिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बुलंदशहर की यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। शादी में काम कर रही युवती के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने सुहैल और जुनैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन दोनों फरार हैं। पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Tags: Bulandshahr incidentUttar Pradesh Crime News
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Railway Track Tragedy: तेज़ रफ़्तार ट्रेन अंधेरी रात ने छीन ली दो जिंदगियां, पिता और बेटी के रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

Railway Track Tragedy: तेज़ रफ़्तार ट्रेन अंधेरी रात ने छीन ली दो जिंदगियां, पिता और बेटी के रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2026

Kanpur Lucknow Railway Track Tragedy: सोमवार रात कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। गंगाघाट थाना क्षेत्र...

banda family land dispute murder case

Banda Land Dispute Murder: एक फीट जमीन के लिए बड़े बेटे को उसके परिवार के माता-पिता,भाई-बहन ने पीट-पीटकर क्यों मार डाला

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 10, 2025

Banda Murder Incident Details: बांदा जिले के गौरी खानपुर गांव में एक फीट जमीन के विवाद ने बड़े बेटे की...

Hathras murder case

Hathras में दो मासूम बहनों की हत्या कर ,चचेरे भाई ने किया रिश्तो को कलंकित, कर डाला खौफनाक कांड

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2025

Hathras murder case :उत्तर प्रदेश हाथरस जिले के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Sambhal electricity theft case

Uttar pradesh : संभल में रुक नहीं रहे बिजली चोरी के मामले, अब कहां चोरी पकड़ लगा, दिया कितने करोड़ का जुर्माना

by SYED BUSHRA
जनवरी 16, 2025

Sambhal electricity theft case : उत्तर प्रदेश के संभल में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। बिजली...

Atiq Ahmed Murder: खुलेंगे अतीक मर्डर केस से जुड़े राज, होगी 6 साल में हुए 183 एनकाउंटर की जांच! SC ने तय की सुनवाई की तारीख

by Anu Kadyan
अप्रैल 24, 2023

अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड की जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 28 अप्रैल को सुनवाई होगी। हालांकि इस मामले...

Next Post
PMBJP

PMBJP: 2027 तक 25 हजार जन औषधि केंद्र! सस्ती दवाओं से बदलेगी सेहत की तस्वीर

UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में 125 सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी का महीना, क्या इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी लू?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist