गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

उत्तर प्रदेश में 125 सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी का महीना, क्या इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी लू?

इस साल की फरवरी ने 125 वर्षों (1901-2025) में फरवरी की गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस बार शीत ऋतु के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश हुई।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 3, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, मौसम
UP Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: इस साल की फरवरी ने 125 वर्षों (1901-2025) में फरवरी की गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस बार शीत ऋतु के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश हुई जिससे औसत तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-मई) में हीट वेव (लू) के दिनों की संख्या बढ़ने की आशंका है जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

इस साल उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में शीत ऋतु के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की कमी के कारण बारिश बेहद कम दर्ज की गई। सामान्यतः प्रदेश में इस मौसम में 27.4 मिमी बारिश होती है लेकिन इस साल यह मात्र 3.4 मिमी रही जो सामान्य से 88 प्रतिशत कम थी। बारिश की कमी और शुष्क हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी और फरवरी में अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि दक्षिणी हिस्सों में यह अंतर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फरवरी की शुरुआत में ही कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और महीने के अंत में झांसी में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसी तरह प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जो औसत से अधिक रहा।

यह भी पढ़े: दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड.. 30 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार प्रशांत महासागर में वर्तमान में कमजोर ला-नीना परिस्थितियां हैं, जो आने वाले महीनों में तटस्थ एल-नीनो में बदल सकती हैं। इसके अलावा, हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) की तटस्थ स्थिति बने रहने की संभावना है। इन वैश्विक जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मार्च से मई के बीच उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके अलावा गर्म हवाओं (हीट वेव) के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के दौरान भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। मध्य भारत से सटे प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मार्च महीने में ही हीट वेव के दिनों की संख्या में दो से चार दिनों की वृद्धि हो सकती है। अतुल सिंह ने बताया कि किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे आगामी गर्मी के मौसम में सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें। बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सिफारिश की गई है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी गर्मी से निपटने के लिए पहले से तैयारियां करने की आवश्यकता बताई गई है।

Tags: UP Weather UpdateUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Gold Price Today

सोने के भाव में चौथे दिन आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी घटी कीमत ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist