सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

छोटी काशी Gola Mandir में भगदड़ से मचा हड़कंप: सावन के सोमवार पर उमड़ी भीड़, दो महिलाएं घायल

छोटी काशी गोला मंदिर में सावन के सोमवार पर दर्शन को उमड़ी भीड़ में देर रात भगदड़ मच गई। अफरातफरी में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने हालात संभाले, लेकिन शुरुआती लापरवाही से स्थिति बिगड़ती चली गई।

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Gola Mandir

Gola Mandir Incident: छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में रविवार देर रात भगदड़ मच गई। मंदिर मार्ग पर अफरातफरी के माहौल के बीच कावड़ियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। भगदड़ में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इससे पहले मनसा देवी और बाराबंकी में भी भारी भीड़ उमड़ी थी। Gola Mandir में भी श्रद्धालुओं की संख्या बेकाबू होती जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे, फिर भी भगदड़ पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो गया।

मंदिर खुलते ही मच गई भगदड़

छोटी काशी Gola Mandir में रविवार देर रात करीब 1 बजे लाखों कांवड़ियों का जत्था मंदिर के मुख्य चौराहे पर पहुंचा, लेकिन मंदिर के कपाट बंद होने के कारण सभी को रोक दिया गया। कपाट सुबह 3 बजे खुलने थे, मगर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देख प्रशासन ने 1:30 बजे ही कपाट खुलवा दिए। जैसे ही ये खबर फैली, मंदिर में सबसे पहले प्रवेश करने की होड़ में भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के बीच कई लोग गिर पड़े, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने मोर्चा संभाला, दो महिलाएं घायल

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और बैरिकेडिंग को मजबूत किया। पुलिस और कांवड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन धीरे-धीरे हालात पर काबू पा लिया गया। भगदड़ में फंसी दो महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने कसी कमर, पूरे जिले की फोर्स तैनात

सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए पूरे Gola Mandir क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलेभर की पुलिस फोर्स को गोला में तैनात कर दिया गया है। सभी स्कूल-कॉलेजों को कांवड़ियों के ठहराव के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही गोला शहर में वाहनों की आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे यातायात सुचारू और भीड़ नियंत्रित रह सके।

चिराग पासवान को पसंद आए ‘PK’ और भाए तेजस्वी यादव, PM मोदी के ‘हनुमान’ ने फिर बढ़ा दी नीतीश कुमार की टेंशन

Tags: Gola Mandir

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Dablu Yadav

बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India