शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी ने यहां जनसभा को संबोधित किया।

by Vinod
नवम्बर 29, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी सरकार के कार्यो की जानकारी दी। फिर कहा, आठ वर्ष पहले यूपी में क्या स्तिथि थी। पहले जाती के नाम पर लड़ाओ, भाषा के नाम पर विवाद होता था। वैमनस्यता के नाम पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती थी। अब इनकी कमर तोड़कर सीधी कर दी गई। इनकी इतनी कुटाई की गई कि ये सुधर गए। अब उत्तर प्रदेश उत्सव का प्रदेश बन गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कर किया ओर गीडा के 36वें स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि गीडा के स्थापना के साथ ही इसपर कुछ बीमारियों ने हमला कर दिया। 1998 तक यहां गतिविधियां शून्य रहीं। धरना प्रदर्शन होते रहते थे, गोलियां चलती थीं। सरकार इसपर ध्यान नहीं देती थी। गोरखपुर में इंसेफलाइटिस की बीमारी बच्चों को कहर बनकर निगल रही थी। लेकिन जब से सूबे में बीजेपी की सरकार आई, तब से ये बीमारी भूल बिसरे गीत बन गई। आज हमारा यूपी बदलते हुए भारत में आगे है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार के बाद यूपी में 45 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। इसके लिए सरकार ने प्रयास किए हैं। सुरक्षा का बेहतर वातावरण दिया गया। गुंडागर्दी नहीं, गुंडा टैक्स भी, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रही। यह केवल एक भाषा नहीं बल्कि भाव भी है, इससे यूपी कानून के मामले में मॉडल स्टेट के रूप में उभरा। सीएम ने कहा कि अपराधी और माफियाओं पर कैसे कार्रवाई को इसपर लोग यूपी का उदाहरण देते हैं। किसी भी अन्नदाता किसान से अन्याय नहीं होना चाहिए। सभी को उचित मुआवजा दिया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश का सबसे बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर देने में यूपी सफल हुआ। 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी में है। सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, सबसे ज्यादा एयरपोर्ट और सबसे ज्यादा मेट्रो सिटी हैं। भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी जेवर में तैयार हो गया है। देश की पहली रैपिड रेल यूपी में है। देश की पहली इन्लैंड वाटरवे भी यूपी में है। देश की सबसे तेजी से बढ़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यहां अनलिमिटेड पोटेंशियल है। हर निवेश से रोजगार का सृजन होता है। 15 लाख रुपये के निवेश प्रस्ताव से सीधे सीधे 1.5 करोड़ नौकरियों की व्यवस्था हुई। गीडा में अकेले 40 हजार लोगों को रोजगार मिला है। करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत पर गौरव के बिना कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता। ये पूर्वी उत्तर प्रदेश आजादी के बाद से ही उपेक्षित था। माफियागिरी ने यहां के निवेश को चौपट कर दिया था। यहां के वातावरण को खराब कर दिया था। अब यहां केवल निवेश ही नहीं आता, अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी गोरखपुर में निवेश के लिए आ रहा है। सरकार में आने के बाद सुरक्षा का माहौल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी दी गई। इसी की देन है कि यहां पर निवेशक निवेश करके तेजी से आगे बढ़ रहा है। आठ वर्ष में यहां 500 से अधिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले। अब धुरियापार में रिलायंस समूह का कैंपा ब्रांड अपनी यूनिट लगाने की तैयारी कर रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही प्लास्टिक पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री भी मिलेगी। गीडा से लेकर धुरियापार तक उद्योग ही उद्योग दिखेंगे। अंबुजा सीमेंट से लेकर कई बड़ी कंपनियां लगेंगी। आनेवाले समय में गीडा देश के विकसित औद्योगिक जब के रूप में अपनी एक पहचान बनाएगा। नाइलेट से एमओयू के बाद इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार युवाओं को तैयार किया जाएगा। स्थापना दिवस में प्रदर्शनी लगी है। इसमें 250 से अधिक स्टॉल लगे हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना निरंतर सरकार का प्रयास रहा है। ट्रेड शो और प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल आए हैं। इसी वर्ष सितंबर में ग्रेटर नोएडा में लगे ट्रेड शो में 80 देशों से लोग आए थे।

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ ने कहा कि हर नया दिन नए। उत्तर प्रदेश की पहचान माफियाओं से नहीं बल्कि माफियाओं को कुचलने वाले बुलडोजर से हो रही है। बिना किसी भेदभाव से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सबका साथ और सबका विकास का सपना साकार हो रह है। अभी बिहार में इसका परिणाम में देखने को मिला। 2027 में यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। यूपी आर्थिक परिवर्तन के अभियान की अगुवाई कर रहा है। 25 नवंबर को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में धर्म ध्वज फहराने के बाद एक नए युग की शुरुआत हुई है। गीडा में 6139 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेंगे। यूपी वन ट्रिलियन इकॉनमी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि 500 वर्षों का सपना पूरा हो गया है। जब अयोध्या में धर्म ध्वजा ऊपर जा रहा था तब सबके आंख में आंसू आ गए। सांसद ने कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास की चुटकी लेते हुए कहा कि आज सुबह उनका फोन आया। जब उनका फोन आता है तो हमें मिर्गी का दौरा पड़ जाता है। ऐसे कालीबाड़ी के महंत उनकर कौन खेत हम जोतले बानी। पिछली सरकार यहां कब्रिस्तान बनाने के लिए जगह खोज रही थी। सांसद ने कहा कि आज यहां पर 50 हजार लोग काम कर रहे हैं। 1.5 लाख को रोजगार मिल रहा है। महाराज जी का हेलीकॉप्टर बिहार में गया तो बमबम हो गया। जहां भी धर्म स्थापित होता है वहां रोजगार आता है। 8000 करोड़ रुपए का टर्नओवर है गीडा का। वन ट्रिलियन इकॉनमी को लेकर यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। गीडा में भविष्य है।

 

Tags: CM Yogi AdityanathGina Foundation DaygorakhpurUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Next Post
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

नो-बेक हेल्दी चॉकलेट डेसर्ट, खजूर की मिठास और ओट्स की पौष्टिकता के साथ पाएं स्मूद केक जैसा स्वाद

नो-बेक हेल्दी चॉकलेट डेसर्ट, खजूर की मिठास और ओट्स की पौष्टिकता के साथ पाएं स्मूद केक जैसा स्वाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist