Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बिठूर महोत्सव में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, देश को लूटने के लिए अपने उत्तराधिकारी छोड़ गए अंग्रेज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर बिठूर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए, अंग्रेजों से लेकर मुगल आक्रांतओं को लेकर दिया बड़ा बयान।

by Vinod
March 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने आलाधिकारियों के साथ बैठक की। शहर के विकास को लेकर आलाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। सीएम योगी ने मेट्रो के कार्य का निरीक्षण किया फिर बिठूर महोत्सव में शामिल हुए। सीएम योगी ने यहां पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज तो चले गए, लेकिन उन्होंने लूटने के लिए अपने उत्तराधिकारियों को भारत में छोड़ गए।

बल्कि विकसित होता दिख रहा कानपुर 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 सालों में लोगों ने कानपुर को बदलते देखा है। आज कानपुर विरासत और विकास के साथ जुड़ने वाले ‘नए भारत’ के महानगर के रूप में देखने को मिल रहा है। आज यहां रेडीमेड गारमेंट के नए हब के रूप में डेवलप होने जा रहा है। आउटर रिंग रोड, गंगा एक्सप्रेस वे और कानपुर लखनऊ कॉरिडोर का निर्माण जल्द होगा। उन्होंने कहा कि कानपुर अब बिखरा और वीरान नगर नहीं, बल्कि विकसित होता दिख रहा है। यहां मेट्रो के सेकंड फेस को जल्द शुरू किया जाएगा।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026

कौम के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती

बिठूर महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरंगजेब विवाद को लेकर भी बोले। उन्होंने कहा, जो देश के महापुरुषों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उस व्यक्ति या कौम के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती। जो आक्रांता थे, भारत की आस्था पर प्रहार कर रहे थे। जिन्हें भारत और भारतीयता से नफरत थी, भारत की बेटियों के सम्मान पर हाथ डालते थे, जिन्होंने सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया, वह इस देश के लोगों के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकते। जो लोग आक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें देश में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

डीएनए जांचा जाएगा, वो भारतीय ही निकलेगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, उन्हें जरा भी शर्म है तो उन्हें इंडोनेशिया के राष्ट्र अध्यक्ष का बयान सुनना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर हमारे देश के लोगों का डीएनए जांचा जाएगा, वो भारतीय ही निकलेगा। सीएम योगी ने कहा कि भारत में आक्रांताओं को महिमामंडल नहीं होना चाहिए। कुछ लोग आज भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे लोगों की जगह भारत में नहीं होनी चाहिए। आक्रांताओं ने देश को लूटा। मंदिरों को तोड़ा। सनातन पर प्रहार किया। बीजेपी की सरकार आई तो आक्रांताओं के महिलामंडल पर रोक लगी।

आज वहां सेल्फी प्वाइंट हो गया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ने कहा कानपुर आज मां गंगा के साथ आगे बढ़ रहा है। कानपुर में सीसामऊ में रोजाना 4 करोड़ लीटर सीवेज गंगा में गिरता है। आज वहां सेल्फी प्वाइंट हो गया। मैं कानपुर वालों को बधाई देता हूं। गंगा एक्शन प्लान 1986 में बना। 2014 तक गंगा में प्रदूषण कम होने के बजाय बढ़ता चला गया। जलीय जंतु तक खत्म हो गए थे। आज गंगा में जलीय जीव, डॉल्फिन फिर से दिखाई दे रही है। विरासत और विकास ये नए भारत का स्वरूप है। आज यही कानपुर मां गंगा के साथ आगे बढ़ रहा है।

कुंभ की सफलता मिसाल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। जिन्होंने नमामि गंगे परियोजना के जरिए से अविरल और निर्मल गंगा भारत वासियों को पुनः दी है। उन्होंने कहा कि अविरल और निर्मल गंगा ने कुंभ के सपने को साकार किया। सीएम ने कहा ‘आज मैं कह सकता हुं 2014 में जो सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा था कुंभ की सफलता उसकी मिसाल है। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के मन में भारत और भारतीय के लिए नफरत थी उन्होंने कानपुर और कानपुर के उद्योगों को नष्ट कर दिया। यहां के उद्योग बंद कर दिए गए, शहर में बेरोजगारी छाने लग गई। अव्यवस्था पैदा होने लग गई।

Tags: Bithoor FestivalCM Yogi Adityanathkanpur
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Next Post
Uttar Pradesh: योगी की सौगात RTO का झंझट खत्म मात्र 30 रुपये में Learning Driving Licence जानिए कहां और कैसे बनेगा

Uttar Pradesh: योगी की सौगात RTO का झंझट खत्म मात्र 30 रुपये में Learning Driving Licence जानिए कहां और कैसे बनेगा

MS Dhoni Retirement Update: M S Dhoni ने अपने भविष्य को लेकर दिया अहम बयान संन्यास पर तोड़ी चुप्पी क्यों खुश होगए फैंस

MS Dhoni Retirement Update: M S Dhoni ने अपने भविष्य को लेकर दिया अहम बयान संन्यास पर तोड़ी चुप्पी क्यों खुश होगए फैंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist