रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कांवड़ियों पर सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, फिर साजिश का खुलासा कर दिया बड़ा अल्टीमेटम

सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करते हुए मुजफ्फरनगर तक पहुंचे।

by Vinod
जुलाई 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सावन का पवित्र महिना चल रहा है। ऐसे में देशभर में कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं। महादेव के भक्तों पर शहर-शहर, गांव-गांव पुष्प वर्षा कर लोग पुण्य कमा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। इसके पहले उन्होंने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों पर फूल बरसाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करते हुए मुजफ्फरनगर तक पहुंचे। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। शिवचौक पर पुष्प वर्षा होने के दौरान कावड़ ला रहे शिव भक्तों ने हर हर महादेव के साथ ही योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

RELATED NEWS

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

जून 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

जून 4, 2026

मुजफ्फरनगर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मेरठ के मोदीपुरम की शोभित यूनिवर्सिटी में उतरा। दुल्हेड़ा चौकी के पास लगे स्टेज से सीएम ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। पुष्पवर्षा के बाद सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सब शामिल हैं, लेकिन इस उमंग और उत्साह को भंग करने के कुत्सित प्रयास भी हो रहे हैं। कांवड़ियों को आगाह किया कि उनके बीच उपद्रवी किसी भेष में छुपे होंगे, जिनका षडयंत्र सफल न होने पाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि ऐसे में कांवड भक्त कानून हाथ में न लेकर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उपद्रवी कांवड़ भंग कर सकते हैं, लेकिन शिवभक्त संयम नहीं खोएंगे। सीएम ने कहा कि शिवजी के तप की कठिन साधना में बच्चे, महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं, वहीं सामाजिक और धार्मिक संगठन श्रद्धा भाव से भक्तों की सेवा कर रहे हैं। सरकार ने पूरा प्रबंधन किया है।

सीएम ने कहा कि प्रशासन ने यातयात निर्बाध रखने की पूरी व्यवस्था की है साथ ही कांवड भक्तों से भी अपील है कि वह अपने साथ चलने वाले श्रद्धालुओं और सामान्य यात्रियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं। यह कृपा इस समय सभी शिव भक्तों पर बरस रही हैं। इस यात्रा से करोड़ों लोगों की भावना जुड़ी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले कांवड़ यात्रा को नहीं चलने दिया जाता था। यदि जबरन चलती भी थी तो जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से व्यवधान पैदा कर दिया जाता था। कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि अब जल चढ़ने में अधिक समय नहीं हैं, इसलिए समय पर सभी भक्त अपने स्थान पर पहुंचे और शुद्ध मन से शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

Tags: CM Yogi Adityanathflower shower on KanwariyasKanwar Yatra 2025
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post
Saudi Arabia News

20 साल बाद थमा 'स्लीपिंग प्रिंस' का सफर, 15 की उम्र में हादसे ने छीना था होश

Kawar Yatra

बहन की BSF में भर्ती की खुशी में भाई ने उठाया 1100 लीटर गंगाजल, शिवरात्रि पर करेगा महा जलाभिषेक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist