बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : सड़क दुर्घटनाओं को लेकर योगी हुए सख्त, कौन से कड़े दिशा निर्देश किया जारी

सीएम योगी ने यूपी में सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। ई रिक्शा पर नाबालिगों के संचालन पर रोक, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, और ओवरलोडिंग पर सख्ती का आदेश दिया गया है। वेंडिंग जोन और अवैध बसों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

by SYED BUSHRA
जनवरी 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
cm yogi
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi announcement : लखनऊ १ जनवरी नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली। इसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए। उनका मुख्य लक्ष्य था सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना। इस बैठक में योगी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन पर जोर दिया।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 5 जनवरी तक जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करें। इसके अलावा 6 से 10 जनवरी तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पीआरडी और होमगार्ड की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया।

RELATED NEWS

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

जुलाई 1, 2026
: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

जून 4, 2026

सीएम योगी ने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 23 से 25 हजार लोग अपनी जान गंवाते हैं, और इनमें से अधिकांश हादसे सिर्फ जागरूकता की कमी के कारण होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा माह लखनऊ तक ही सीमित न रहे, बल्कि पूरे राज्य के 75 जिलों में इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इसके अलावा उन्होंने हर महीने जनपदों में सड़क सुरक्षा बैठकें आयोजित करने के लिए भी निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ई रिक्शा पर कड़े निर्देश

सीएम ने ई रिक्शा और अन्य वाहनों के संचालन पर भी खास ध्यान देने की बात की। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को ई रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन को भी सुचारू रूप से किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सड़क पर होने वाली ओवरलोडिंग पर भी सख्ती दिखाने का निर्देश दिया। ओवरलोडेड वाहन शुरू में ही रोक लिए जाएं और हाइवे पर खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं, इसलिए उन्हें क्रेन से हटवाया जाए।

स्कूल बसों और सार्वजनिक यातायात पर दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्कूल बसों की फिटनेस और ड्राइवरों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूलों और कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब बनाने और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही। उन्होंने बसों की फिटनेस पर भी जोर दिया और कहा कि बसों के ड्राइवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए।

वेंडिंग जोन और अवैध बसों पर कड़े कदम

सीएम योगी ने वेंडिंग जोन बनाने की बात की ताकि सड़क पर रेहड़ी-पटरी वालों को एक सुरक्षित जगह मिल सके। इसके अलावा अवैध स्टैंड और बसों के संचालन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैर अनुबंधित बसों का पंजीकरण कर उन्हें निर्धारित रूट दिए जाएं, ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके और दुर्घटनाएं कम हों।

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अब हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सड़क सुरक्षा के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ अन्य जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया है।

Tags: CM Yogi announcementroad safety measuresUP Government
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Government's Big Step To Control Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

CM Yogi UP Government

योगी सरकार का आधी रात बड़ा धमाका: 22 PCS अफसरों की कुर्सी हिली, देखें पूरी लिस्ट!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

UP Government Transfers List of 22 PCS Officers: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

Next Post
Lucknow News

Lucknow News: प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

: Manmohan Singh memorial and tribut

कहां बनेगा पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का स्मारक, प्रक्रिया शुरू, सरकार ने परिवार को दिया संभावित स्थान का सुझाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist